CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया सम्मानित

By Newsdesk Admin
07/01/2025
Share

CBI और छत्तीसगढ़ पुलिस में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे गए, वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी (इंटेलिजेंस) के पद पर हैं

सीजी भास्कर, 07 जनवरी। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है। अमित कुमार ने नक्सल प्रभावित बस्तर और शहरी क्षेत्रों में policing को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को उनकी विशिष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आज नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया।

अमित कुमार ने अपने करियर में जिस निष्ठा और समर्पण से काम किया है, वह कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का एक आदर्श उदाहरण है।

अमित कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में 12 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और संयुक्त निदेशक (पॉलिसी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

सीबीआई में उनके कार्यकाल को नीतिगत सुधारों और एजेंसी की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए याद किया जाता है।छत्तीसगढ़ में अमित कुमार ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और दुर्ग-रायपुर जैसे शहरी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व ने न केवल नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद की, बल्कि शहरी क्षेत्रों में policing को भी नई दिशा दी।वर्तमान में अमित कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत हैं।

उन्हें जनवरी 2023 में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्त किया गया था, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी।राष्ट्रपति पुलिस पदक अमित कुमार की अद्वितीय सेवाओं और उनके द्वारा स्थापित उच्च मानकों का प्रमाण है। यह सम्मान उनके जैसे समर्पित अधिकारियों को प्रेरणा प्रदान करता है और देश के कानून-व्यवस्था तंत्र में उनके योगदान को अमर करता है।

Illegal Hoardings Crackdown: भिलाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध होर्डिंग–सड़क बाधा पर 9,000 रुपए का जुर्माना
CBSE Board Exam 2026 : परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, सीबीएसई ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा
दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का दौरा, आदिवासी बच्चों से मिलेंगे और खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
Water Supply : नलों से बदबूदार पानी आते ही क्यों भड़के लोग, शहरभर में अचानक रोकनी पड़ी सप्लाई
UPSC Success Chhattisgarh : UPSC में चयनित युवाओं से CM विष्णु देव साय ने की बात, वीडियो कॉल पर दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई सेक्टर एरिया से निकले युवक की कार को ट्रक ने मारी ठोकर, ओवर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना, बाल-बाल बचा स्टूडेंट, कार के उड़े परखच्चे

02/10/2024
Bhavna Bohra Vidhan Sabha
छत्तीसगढ़

Bhavna Bohra Vidhan Sabha : वन्दे मातरम् से लेकर शिक्षक भर्ती तक, विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए संस्कृति, शिक्षा और जवाबदेही के सवाल

17/12/2025
Pension Verification App
छत्तीसगढ़

Pension Verification App : पेंशनधारियों के लिए अलर्ट! मोबाइल एप से तुरंत कराएं सत्यापन, नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

09/10/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Bhilai Kurud Road Issue: विधायक रिकेश सेन के सवाल पर सदन में उप मुख्यमंत्री का जवाब, सड़क पर SDBC कार्य जल्द

16/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?