सीजी भास्कर, दुर्ग, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज (Bhilai 30 Percent Weekly Interest) पर पैसे देने और कर्ज वसूली के लिए मारपीट करने के मामले में पुलिस ने करीब दो महीने से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने प्रीति तांडी (20) को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का कोरा चेक और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Dhan Jabti : दूसरे राज्यों से धान खपाने की कोशिश, दो ट्रक पकड़े; 595 क्विंटल धान जब्त
इलाज के लिए लिए थे 20 हजार रुपए
पुलिस के अनुसार, सुपेला निवासी रेखा तांडी ने 19 सितंबर को भिलाई भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति के इलाज के लिए पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बदले उनसे 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज (Bhilai High Interest Loan Case) वसूला जा रहा था। शिकायत में बताया गया कि जब पूजा राव ने एकमुश्त रकम वापस मांगी, तब खराब तबीयत के कारण रेखा ने तत्काल पैसे देने में असमर्थता जताई। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत
घर ले जाकर महिला और बेटे से मारपीट
आरोप है कि पूजा राव इलाज कराने के बहाने रेखा को अपने बेटे और साथियों के साथ कार में बैठाकर घर ले गई। वहां महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मूल रकम से कहीं अधिक पैसे वसूलने का दबाव बनाया गया। रेखा की शिकायत पर पुलिस ने 20 सितंबर को मुख्य आरोपी पूजा राव उर्फ वेंकट लक्ष्मी राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack Arrest : झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के गले पर किया धारदार हथियार से वार
दो महीने से फरार थी महिला आरोपी
इस मामले में शामिल एक अन्य महिला आरोपी प्रीति तांडी (20), निवासी उड़िया बस्ती, रायपुर नाका दुर्ग, घटना के बाद से फरार चल रही थी। लगातार तलाश के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने 16 नवंबर को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का कोरा चेक और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!


