CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को

Kedar Kashyap Statement : भूपेश बघेल के ‘ऑफर’ वाले बयान पर केदार कश्यप का तीखा पलटवार, बोले– न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को

By Newsdesk Admin
12/02/2026
Share
Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement

सीजी भास्कर, 12 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने से जुड़े ‘ऑफर’ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा जवाब दिया है। मंत्री कश्यप ने साफ शब्दों में कहा कि भूपेश बघेल की न तो छत्तीसगढ़ को जरूरत है और न ही भाजपा को। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए दिए जाते हैं।

Contents
  • नक्सलवाद और झीरम कांड पर कांग्रेस पर निशाना
  • सुरक्षा और चुनावी राजनीति पर तंज
  • विभागों की उपलब्धियां गिनाईं

रायपुर में अपने विभागों के दो वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा मीडिया के सामने (Kedar Kashyap Statement) रखते हुए केदार कश्यप ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों और बयानों पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत द्वारा पीडीएस दुकानों को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा कि जिन लोगों ने पूरे प्रदेश को लूटने का काम किया और जिन पर आज केस चल रहे हैं, वही अब सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीएस को खाली करने वाले आज विपक्ष में बैठकर बयानबाजी कर रहे हैं।

नक्सलवाद और झीरम कांड पर कांग्रेस पर निशाना

अमरजीत भगत के नक्सली कमांडर हिड़मा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया (Kedar Kashyap Statement) देते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास नक्सलियों के समर्थन से जुड़ा रहा है। उन्होंने झीरम घाटी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के ही बड़े नेता कहते हैं कि उनके पास सबूत हैं। यदि सबूत हैं, तो यह साफ है कि आपसी गुटबाजी के कारण ही झीरम जैसी घटना हुई।

मंत्री कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को इस बात का दुख है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो रहा है और उनके समर्थक कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो रहा है और यही सच्चाई कांग्रेस को परेशान कर रही है।

सुरक्षा और चुनावी राजनीति पर तंज

बीजापुर विधायक की सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि किसी को कहीं जाने से नहीं रोका जा रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बिना सुरक्षा नक्सल प्रभावित इलाकों में घूमते थे, उन्हें अब अचानक सुरक्षा की जरूरत कैसे महसूस हो रही है।

असम चुनाव प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता प्रचार के लिए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता किस उद्देश्य से जाते हैं, यह बाद में सामने आएगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछली बार क्या खिलाया गया था, यह सबको याद है, इस बार क्या होगा, यह भी दिख जाएगा।

विभागों की उपलब्धियां गिनाईं

अपने विभागों के कामकाज पर बात करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीएम ग्रामीण बस योजना से 425 नए गांवों तक पहली बार बस (Kedar Kashyap Statement) सेवा पहुंची है। रायपुर जिले को सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु जिला बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत वाहन मूल्य पर 10 प्रतिशत या अधिकतम एक लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

वन विभाग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 355 हाथियों का विचरण हो रहा है और मानव–हाथी द्वंद कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दो वर्षों में 7 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया है और सघन वनों में 70 प्रतिशत तक घनत्व बढ़ा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या 35 है और उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सहकारिता विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री कश्यप ने बताया कि 515 नई पैक्स समितियों का गठन किया गया है, 1.45 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से बड़े पैमाने पर धान खरीदी की गई है।

कुल मिलाकर, मंत्री केदार कश्यप का यह बयान छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच बढ़ते टकराव को और तेज करने वाला माना जा रहा है।

अब रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन, 15 से चलेगी, इन स्टेशंस पर होगा स्टापेज
Education Impact Chhattisgarh : शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई पर असर, तिमाही परीक्षा में आधे से ज्यादा छात्र फेल
By Election 2025 : चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान
Dhamtari New SP : IPS भावना पांडेय ने संभाली एसपी की कमान
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग:बुआ के भड़काने पर युवक पत्नी को करता था परेशान, आयोग ने बुआ को ही सुधरने भेज दिया एक महीने के लिए नारी निकेतन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?