सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा (Hrithik Roshan) हो रही है। फिल्म के पहले शो के बाद उनके कैमियो की क्लिप वायरल होने लगी हैं। फैंस रजनीकांत के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

पुलिस स्टेशन से गाड़ी तक दिखा दमदार अंदाज Hrithik Roshan
वायरल वीडियो में ऋतिक रोशन, रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के साथ नजर आ रहे हैं। एक क्लिप में वह उन्हें पुलिस स्टेशन से बाहर निकालते दिखते हैं। इसके बाद गाड़ी से दीवार तोड़ने वाला सीन भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें…Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद
ऋतिक के लुक की भी हो रही चर्चा
फिल्म में ऋतिक का अंदाज स्टाइलिश और रफ एंड टफ नजर आ रहा है। कान में ईयररिंग और गले में लॉकेट के साथ उनका लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके स्वैग की तुलना सलमान खान के चुलबुल पांडे वाले अंदाज से भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
रजनीकांत के साथ ऋतिक की मौजूदगी को फिल्म का खास आकर्षण (Hrithik Roshan) माना जा रहा है। हालांकि, वायरल क्लिप को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
खबरें और भी हैं…BCCI Chief Selector Vacancy : पार्थिव पटेल ने ठुकराई दौड़, अब प्रज्ञान ओझा बनेंगे बास!



