सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम कारीपानी में बैल का शिकार करने पहुंचे तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना (Leopard Attack Dhamtari) में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। घायलों में उर्मिला बाई मरकाम (60) और उनके मेहमान सुंदर लाल नेताम (60) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। वहीं, घायल मनई बाई का इलाज नगरी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें : BCCI Chief Selector Vacancy : पार्थिव पटेल ने ठुकराई दौड़, अब प्रज्ञान ओझा बनेंगे बास!
बैल का शिकार करने पहुंचा
घटना नगरी ब्लॉक के बोरई थाना क्षेत्र के ग्राम कारीपानी की है। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ बैल का शिकार करने गांव में घुस आया था। इसी दौरान हलचल और आवाज सुनकर उर्मिला बाई मरकाम, पति इतवारी मरकाम, घर से बाहर निकलकर देखने पहुंचीं। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले (Leopard Attack Dhamtari) से महिला घायल हो गईं।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Vegetable Pickup Accident : दो पिकअप भिड़ीं, ट्रे समेत सब्जियां लूट ले गए ग्रामीण
बचाने पहुंचे भाई पर हमला
उर्मिला बाई की चीख-पुकार सुनकर उनके भाई सुंदर लाल नेताम उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली मनई बाई, पति हीरालाल, भी मौके पर पहुंचीं और हमले में घायल हो गईं। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : YouTuber Extortion Case : 10 हजार की वसूली के लिए स्कूल में बनाया वीडियो, यूट्यूबर समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए
दो घायलों को किया रेफर
तीनों घायलों को रात में 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उर्मिला बाई मरकाम और सुंदर लाल नेताम को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। दोनों का उपचार जारी है, जबकि मनई बाई का इलाज नगरी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना (Leopard Attack Dhamtari) के बाद ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : Imran Khan India Exit Notice : इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में हुए थे शामिल
वन विभाग की टीम रवाना
तेंदुए के आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों को आशंका है कि वह दोबारा गांव में आ सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों की नजर अब वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी है।
इस बीच नदी के पार स्थित बस्तर बुडरा में भी तेंदुए के हमले से कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस घटना की विस्तृत पुष्टि नहीं हुई है। वनांचल क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कारीपानी में हुए हमले (Leopard Attack Dhamtari) के बाद ग्रामीण वन विभाग से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Divya Mittal Mirzapur Politics : अनुप्रिया पटेल के गढ़ में नई चुनौती! पूर्व IAS दिव्या मित्तल के ऐलान पर टिकी नजरें



