सीजी भास्कर, 12 अगस्त। मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलतरा में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल डंडे और लोहे का बरछा भी बरामद किया है। चारों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 11 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Mungeli Half Murder Case)
- जमीन विवाद में खेत पर शुरू हुआ विवाद : Mungeli Half Murder Case
- लोहे के बरछे से सिर पर वार
- बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर भी आरोपियों ने किया हमला
- मेडिकल रिपोर्ट के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई : Mungeli Half Murder Case
- वारदात के बाद फरार थे चारों आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
- चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल : Mungeli Half Murder Case
यह भी पढ़ें : जमीन विवाद में रिश्तेदारों का हमला, वृद्धा की मौत: आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में खेत पर शुरू हुआ विवाद : Mungeli Half Murder Case
यह कार्रवाई गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 10:50 बजे ग्राम सिलतरा में हुई थी। 55 वर्षीय तोरन खाण्डे अपने बेटे दीपेन्द्र खाण्डे के साथ तालाब के पास स्थित खेत पर गए थे। दीपेन्द्र उस समय ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था।
इसी दौरान गांव के रहने वाले रघुवंश बर्मन, रामजी बर्मन, कला बाई बर्मन और सारिका बर्मन वहां पहुंचे। खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चारों ने दीपेन्द्र के साथ गाली-गलौज की। दीपेन्द्र द्वारा इसका विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : Surajpur Murder Case : जमीन विवाद में चाचा-भतीजा के परिवार के बीच हिंसक संघर्ष, एक की मौत
लोहे के बरछे से सिर पर वार
पुलिस के अनुसार, रघुवंश बर्मन ने लोहे के बरछे से दीपेन्द्र के सिर पर वार किया, जबकि रामजी बर्मन ने लाठी और हाथ-मुक्के से उसके चेहरे पर चोट पहुंचाई। वहीं, कला बाई और सारिका बाई पर दीपेन्द्र का हाथ पकड़ने और गाली-गलौज करने का आरोप है। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर भी आरोपियों ने किया हमला
बेटे को बचाने के लिए तोरन खाण्डे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि बरछे से उनके सिर, बाएं हाथ के पंजे के ऊपर और बाएं गले पर वार किया गया। हमले में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : जमीन विवाद पर खून की होली: मंझले भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट
मेडिकल रिपोर्ट के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई : Mungeli Half Murder Case
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तोरन खाण्डे की शिकायत पर चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 96/2026 दर्ज किया। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घायलों के मेडिकल परीक्षण के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।
यह भी पढ़ें : चीखता रहा-पीटते रहे… एकदम से शांत हो गया जितेंद्र; हैवान फिर भी ढहाते रहे जुल्म; जमीन विवाद में युवक की हत्या
वारदात के बाद फरार थे चारों आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस ने घायलों, शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 11 अगस्त को रघुवंश बर्मन (24), रामजी बर्मन (52), कला बाई बर्मन (50) और सारिका बर्मन (20) को गिरफ्तार कर लिया। चारों ग्राम सिलतरा, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली के रहने वाले बताए गए हैं।
चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल : Mungeli Half Murder Case
पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडे और लोहे का बरछा भी जब्त किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना



