CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Husband Harassment : अब महिला थाने में सुनी जाएगी प्रताड़ित पुरुषों की फरियाद

Husband Harassment : अब महिला थाने में सुनी जाएगी प्रताड़ित पुरुषों की फरियाद

By Newsdesk Admin
08/12/2025
Share
Husband Harassment
Husband Harassment

सीजी भास्कर, 8 दिसंबर। जिले में पारिवारिक विवादों के समाधान को लेकर दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और नई पहल शुरू की है। महिला थाना अब पुरुष पक्ष की शिकायतों (Husband Harassment) पर भी सुनवाई करेगा। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल की मौजूदगी में इस विशेष व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

पारिवारिक परामर्श केंद्र में पुरुषों की शिकायतों, समस्याओं और प्रताड़ना से जुड़े मामलों के समाधान हेतु पुरुष काउंसलरों की नियुक्ति कर उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। प्रारंभिक दिन पर ही कुल आठ पुरुष आवेदकों की शिकायतों पर (Husband Harassment) काउंसलिंग की गई।

एसएसपी दुर्ग ने बताया कि अक्सर पुरुष आवेदक यह कहते रहे हैं कि महिला परामर्श केंद्र में केवल महिलाओं की बातों को प्राथमिकता मिलती है, जबकि पुरुषों का पक्ष सामने नहीं आ पाता। इसी स्थिति को ध्यान में रखकर पारिवारिक रिश्तों को संवारने और विवाद को कम करने के उद्देश्य से पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इस फैसले के साथ पुरुषों के मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक तनाव पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें कानूनी समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआती दिन ही आठ पुरुषों की शिकायतें सुनी गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं आवेदकों की बात सुनी (Husband Harassment) और दोनों पक्षों को निष्पक्ष, शांत और सम्मानजनक तरीके से विधिक सलाह देने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक रविवार पुरुषों के पारिवारिक विवाद, घरेलू प्रताड़ना और वैवाहिक समस्याओं से जुड़े सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। पुरुषों को मानसिक शांति, कानूनी मार्गदर्शन और पारिवारिक समाधान दिलाना इस काउंसलिंग केंद्र का प्रमुख उद्देश्य होगा ।

काउंसलिंग टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी पुरुष काउंसलर के रूप में नियुक्त किए गए हैं, जबकि महिला काउंसलर रत्ना डाकलिया और मोनिका सिंह भी टीम में शामिल रहीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्यू) पद्मश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्यू) भारती मरकाम, थाना प्रभारी महिला थाना नीता राजपूत सहित पुलिस विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति
Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को
Chhattisgarh Rain Alert 2025: रायपुर में रात भर बारिश, 28 जिलों में अलर्ट जारी
दंतेवाड़ा में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला ठग गिरफ्तार
सिलतरा फैक्ट्री में क्रेन गिरने से आपरेटर सहित 2 की मौत, हजारों टन लोहे के नीचे दब गए, रात भर हटाया गया मलबा, परिजनों ने किया हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Job Fraud
Police Job Fraud : पुलिस आरक्षक बनाने 14 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर एक परिवार से 14 लाख रुपये…

Pendra News
Pendra News : दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की बालिका उर्मिला बैगा को पेण्ड्रा के पीएम श्री विद्यालय एवं छात्रावास में मिला प्रवेश

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर…

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?