CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG RERA Action : कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही! 595 बिल्डर्स को नोटिस, 989 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

CG RERA Action : कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही! 595 बिल्डर्स को नोटिस, 989 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
CG RERA Action
CG RERA Action

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ में फ्लैट और प्लॉट खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (CG RERA Action) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में पूर्ण हो चुके 989 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में कॉमन एरिया और सुविधाओं का हस्तांतरण नहीं करने पर 595 प्रमोटर्स (बिल्डर्स) को नोटिस जारी किया गया है। रेरा ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित बिल्डर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Contents
  • कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही उजागर
  • 15 दिन में देना होगा जवाब
  • फ्लैट खरीदारों को भी निभानी होगी जिम्मेदारी
  • उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

कॉमन एरिया हस्तांतरण में बड़ी लापरवाही उजागर

सीजीरेरा की समीक्षा में सामने आया कि कई परियोजनाओं को पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रमोटर्स ने अब तक आवंटितियों की सोसायटी या एसोसिएशन का गठन नहीं कराया। इतना ही नहीं, परियोजनाओं के कॉमन एरिया, पार्किंग, क्लब हाउस, गार्डन, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी सोसायटी को हस्तांतरित नहीं किए गए। रेरा के अनुसार यह रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

15 दिन में देना होगा जवाब

प्राधिकरण ने सभी संबंधित प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनसे पूछा गया है कि अधिनियम की धारा 11(4)(e) और धारा 17 के तहत आवश्यक कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई। रेरा (CG RERA Action) ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित प्रमोटर्स के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की जाएगी।

फ्लैट खरीदारों को भी निभानी होगी जिम्मेदारी

सीजीरेरा ने केवल बिल्डर्स ही नहीं बल्कि आवंटितियों को भी जागरूक रहने की अपील की है। प्राधिकरण ने कहा कि रेरा अधिनियम की धारा 19(9) के अनुसार फ्लैट और प्लॉट खरीदारों की भी जिम्मेदारी है कि वे सोसायटी या एसोसिएशन गठन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें।

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

प्राधिकरण का कहना है कि रेरा का उद्देश्य केवल प्रोजेक्ट पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि परियोजना पूर्ण होने के बाद खरीदारों के अधिकारों की रक्षा करना भी है। कॉमन एरिया और सुविधाओं का समय पर हस्तांतरण पारदर्शी एवं जवाबदेह रियल एस्टेट व्यवस्था के लिए जरूरी है।

CG Accident News : रफ्तार ने फिर छीनी जान, दो अलग हादसों में क्या हुआ ऐसा कि मच गई हलचल
Toyota airbag failure verdict: हादसे में एयरबैग फेल, CG उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा पर ठोका 61 लाख का जुर्माना
Hospital Sonography Crisis : आंबेडकर अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए 10 से 15 दिन का इंतजार
Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हुए BJP का Logo लगा भ्रमित करने वाले भिलाई के भाजपा निष्कासित जय प्रकाश यादव के विरूद्ध SP से शिकायत, जिलाध्यक्ष ने कहा- जेपी यादव और जालंधर संतोष सिंह दोनों भाजपा में नहीं हैं….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

Ambikapur Snake Bite
Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

सर्पदंश (Ambikapur Snake Bite) का एक दर्दनाक मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?