CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के 4 स्कूलों में लटका ताला: निरीक्षण में पकड़ी लापरवाही, देर से पहुंचे शिक्षकों की कटेगी एक दिन की सैलरी

बिलासपुर के 4 स्कूलों में लटका ताला: निरीक्षण में पकड़ी लापरवाही, देर से पहुंचे शिक्षकों की कटेगी एक दिन की सैलरी

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जून |

बिलासपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारी जब स्कूलों का निरीक्षण करने निकले, तब उन्हें 4 स्कूलों में ताला लगा मिला। इस दौरान बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 7 स्कूलों का जायजा लिया। जहां एक स्कूल में टीचर देरी से पहुंचे। उन्होंने सभी लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनके एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया है।

16 जून से स्कूल शुरू होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शिक्षकों की गतिविधियों की निगरानी करने कहा है। जिसके बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार स्कूलों का दौरा कर रहे हैं।

DEO के निरीक्षण में गायब मिले थे टीचर

16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन शिक्षकों की मनमानी अब भी जारी है। बुधवार को DEO डॉ. अनिल तिवारी ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया था, तब भी कई स्कूलों में ताला बंद मिला और शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे।

BEO ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण, 3 में ताला बंद मिला

गुरुवार को बिल्हा BEO सुनीता ध्रुव ने सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर प्राथमिक शाला उमरिया का निरीक्षण किया, जहां स्कूल में ताला बंद था। इसके बाद उन्होंने 7:10 पर शासकीय प्राथमिक शाला घूमा, 7:15 पर शासकीय प्राथमिक शाला बिटकुली, और 7:22 पर शासकीय प्राथमिक शाला बरतोरी का भी निरीक्षण किया। इन सभी स्कूलों में ताला बंद मिला। BEO सुनीता ध्रुव ने बताया कि सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

देर से आने वाले शिक्षकों पर फटकार

BEO के निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में सुबह 8:30 बजे शिक्षक गायब मिले। यहां BEO के पहुंचने के बाद टीचर स्कूल पहुंचे। जिस पर BEO ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए समय पर स्कूल पहुंचने का निर्देश दिया।

वहीं, देर से आने वाले शिक्षक बहानेबाजी करते रहे। निरीक्षण में अमलीडीह और मंगला के स्कूलों में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। BEO ने वहां के शिक्षकों को नियमित कक्षाएं लगाने, पालकों से संपर्क कर स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने और ‘माँ के नाम पेड़ लगाने’ का निर्देश दिया।

एक दिन की कटेगी सैलरी

BEO सुनीता ध्रुव ने बताया कि DEO के आदेश पर सुबह स्कूलों का निरीक्षण किया गया। कई स्कूलों में ताला बंद मिला तो कुछ स्कूल में शिक्षक देरी से पहुंचे। सभी को नोटिस जारी करने के साथ ही, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खंड प्रभारी को दिया गया है। साथ ही इसकी जानकारी DEO को भी दी गई है।

Dantewada Hostel Student Suicide: ‘छू लो आसमान’ हॉस्टल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
शराबी ने भिलाई में आहता कर्मचारी का फोड़ा सिर, फूल नशे में घर जाने की सलाह पड़ गई भारी, थाने में FIR दर्ज
The entire family was ruined due to the husband’s affair : बच्चों को नशीला इंजेक्शन देकर हत्या, फिर दंपती ने लगाई फांसी
साय कैबिनेट की बैठक शुरू:मंत्रालय पहुंचे सभी मंत्री, CM कर रहे मीटिंग की अध्यक्षता , होंगे बड़े फैसले
Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?