CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Leopard : तेंदुए की दस्तक और 12 गांवों में रात का कर्फ्यू जैसा माहौल!

Leopard : तेंदुए की दस्तक और 12 गांवों में रात का कर्फ्यू जैसा माहौल!

By Newsdesk Admin
29/05/2026
Share
Leopard
Leopard

सीजी भास्कर, 29 मई : गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए (Leopard) की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बारूका और जड़जड़ा परिसर से लगे लगभग एक दर्जन गांवों में तेंदुए के लगातार विचरण की खबरों के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित जनहानि और मवेशियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Contents
  • पिंजरे और ट्रैप कैमरे तैनात
  • मुनादी कर ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश
  • रात में बाहर निकलने से बचें
  • आपातकालीन स्थिति के लिए जारी हुए संपर्क नंबर

पिंजरे और ट्रैप कैमरे तैनात

वन विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गरियाबंद वन परिक्षेत्र के जिन गांवों में तेंदुए की आवाजाही प्रत्यक्ष रूप से देखी गई है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल पंटोरा, चट्टानपारा और कोदोबतर, बारूका, जडजड़ा, पेण्ड्रा और कोटरीघापर और भुईनाहाडेरा, कुर्रूभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली और आमदी शामिल हैं।

तेंदुए (Leopard) की सटीक लोकेशन ट्रेस करने और उसकी गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए वन विभाग ने आस-पास के जंगलों में ट्रैप कैमरे (Trap Cameras) स्थापित किए हैं। इसके साथ ही, जिन संवेदनशील रास्तों या जंगलों के मुहाने पर तेंदुए को देखा गया है, वहां उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए लोहे के मजबूत पिंजरे भी लगाए गए हैं।

मुनादी कर ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश

वनमण्डल स्तर पर वन अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रभावित गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी (कोटवारों द्वारा घोषणा) करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रही हैं। वन्यप्राणी के हमले से बचने के लिए वन विभाग की पेट्रोलिंग गाड़ियां तीन अलग-अलग पालियों (शिफ्टों) में लगातार गश्त कर रही हैं प्रथम पाली में सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 11 बजे से रात 11 बजे तक और तृतीय पाली रात 11 बजे से अगली सुबह 5 बजे तक।

रात में बाहर निकलने से बचें

वन विभाग ने सुरक्षात्मक गाइडलाइन जारी करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अकेले सूने स्थानों या खेतों की तरफ न जाने दें। इसके अलावा, मवेशियों को भी सुरक्षित बाड़ों में बंद रखने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें तेंदुए का शिकार होने से बचाया जा सके।

आपातकालीन स्थिति के लिए जारी हुए संपर्क नंबर

यदि किसी भी ग्रामीण को अपने आस-पास तेंदुए (Leopard) के पदचिह्न, उसकी मौजूदगी या किसी वन्यजीव के घायल होने की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत वन विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर : 62681-77800, वन कर्मचारी (देवेन्द्र तिवारी): 70003-28264, वन कर्मचारी (टेमन प्रसाद दुबे) 83193-00413 के इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत ऊपर दिए गए नंबरों पर साझा करें ताकि समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें।

 

 

Educational Breaking Bhilai Durg 🔵 हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने MSc बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर के परिणाम किए जारी ✅ साई कॉलेज भिलाई का परिणाम 100 प्रतिशत, पूनम रागिनी इति ने मारी बाजी
शांति नगर भिलाई निवासी अजीत प्रताप सिंह का सेक्टर-9 ICU में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद
अपराध रोकने के लिए Delhi Police का मास्टर प्लान, झुग्गियों में शातिरों पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर
CG Big Break : विष्णु देव सरकार की आबकारी नीति पर हाईकोर्ट की मुहर, नीति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Gambling Raid
Forest Gambling Raid : मोमबत्ती की रोशनी में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 को दबोचा

Forest Gambling Raid : दरअसल, दिवाली का त्योहार…

Raipur Non Veg Ban
Raipur Non Veg Ban : रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट पर भी प्रतिबंध

Raipur Non Veg Ban : नगर निगम ने…

Pendra Cyber Fraud
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल हैक कर महिला के खाते पर लगाई सेंध, तीन बार में उड़ाए 1.70 लाख रुपए!

Pendra Cyber Fraud : मोबाइल की छोटी-सी परेशानी…

Power Companies Recruitment 2026
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक आवेदन

Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं…

Korba Knife Attack
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?