CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crackdown on private schools : 8% फीस सीमा तय,जबरन किताब-यूनिफॉर्म पर कार्रवाई

Crackdown on private schools : 8% फीस सीमा तय,जबरन किताब-यूनिफॉर्म पर कार्रवाई

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर 25 अप्रैल I छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर फीस बढ़ोतरी पर सीमा तय की गई हैI (Crackdown on private schools)

Contents
  • फीस बढ़ोतरी पर कड़ा नियंत्रण : Crackdown on private schools
  • किताब, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी पर रोक
  • पालकों को मिलेगी राहत
  • सख्ती के संकेत, बढ़ेगा नियंत्रण : Crackdown on private schools

वहीं दूसरी ओर अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी थोपने की प्रथा पर भी सख्ती दिखाई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं।

फीस बढ़ोतरी पर कड़ा नियंत्रण : Crackdown on private schools

सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के तहत निजी स्कूल हर साल अधिकतम 8% तक ही फीस बढ़ा सकते हैं। इससे अधिक बढ़ोतरी के लिए जिला फीस समिति की अनुमति अनिवार्य होगी। प्रत्येक स्कूल में फीस समिति को सक्रिय करना होगा और इसकी निगरानी नोडल प्राचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

किताब, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी पर रोक

सरकार ने निजी स्कूलों को निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने से भी मना किया है। कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी/एससीईआरटी की किताबों से पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 9वीं से 12वीं तक किसी एक दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। यूनिफॉर्म और स्टेशनरी को लेकर भी किसी विशेष दुकान से खरीद का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा।

पालकों को मिलेगी राहत

लंबे समय से अभिभावक महंगी किताबों और तय दुकानों से खरीद के दबाव की शिकायत करते रहे हैं, जिससे शिक्षा का खर्च काफी बढ़ जाता था। सरकार के इन आदेशों से फीस पर नियंत्रण के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है।

सख्ती के संकेत, बढ़ेगा नियंत्रण : Crackdown on private schools

सरकार ने इन निर्देशों में ‘कड़ाई से पालन’ और उल्लंघन पर कार्रवाई जैसे स्पष्ट शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे साफ है कि अब निजी स्कूलों की फीस और व्यावसायिक गतिविधियां भी निगरानी के दायरे में रहेंगी। यह कदम शिक्षा के निजीकरण और बढ़ती लागत के बीच अभिभावकों को राहत देने और स्कूलों पर नियंत्रण बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

FIRE RESCUE HEROES : बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना : रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित
हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा
IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले
Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं
भारत पर ट्रंप के करीबी की धमकी: “अगर रूस से तेल नहीं रोका तो 100% टैरिफ झेलो” – अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?