CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Simplex Castings Ltd : विवादित भूमि का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर और पति पर केस दर्ज

Simplex Castings Ltd : विवादित भूमि का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर और पति पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 मई : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी (Simplex Castings Ltd) का एक बड़ा मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दंपत्ति ने एक विवादित और लीज पर दी गई जमीन को ‘भारमुक्त’ बताकर उसका सौदा किया और 10 लाख रुपये बयाना लेने के बाद उसी जमीन पर करोड़ों का ऋण ले लिया।

Contents
  • क्या है पूरा मामला
  • धोखाधड़ी का खुलासा
  • न्यायालय का कड़ा रुख
  • पुलिस की कार्रवाई

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी सुनील कुमार सोमन ने न्यायालय (Simplex Castings Ltd) में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन पेश किया था। प्रार्थी के अनुसार, आरोपी संगीता शाह और केतन शाह ने ग्राम कोहका स्थित अपनी भूमि को पूरी तरह निर्विवाद और किसी भी कर्ज से मुक्त बताकर 50 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। 13 मार्च 2023 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा हुआ, जिसके तहत प्रार्थी ने 10 लाख रुपये अग्रिम राशि (बयाना) के रूप में आरोपियों को दिए।

धोखाधड़ी का खुलासा

सौदा होने के बाद जब रजिस्ट्री (Simplex Castings Ltd) की बारी आई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। प्रार्थी को बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा उसने किया था, वह पहले से ही लीज पर दी गई थी और विवादित थी। आरोपियों ने इस जानकारी को प्रार्थी से छिपाकर रखा था। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसी जमीन के मूल दस्तावेजों का उपयोग कर ‘एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड’ से लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये का भारी-भरकम ऋण प्राप्त कर लिया।

न्यायालय का कड़ा रुख

प्रार्थी द्वारा बार-बार नोटिस भेजने और प्रयास करने के बाद भी जब आरोपियों ने इकरारनामा का पालन नहीं किया, तब मामला कोर्ट पहुंचा। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग, रवि महोबिया ने मामले की गंभीरता और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए इसे प्रथम दृष्टया छल और कपट का मामला माना। न्यायालय ने सुपेला पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी (साजिश), 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (दस्तावेजों में हेराफेरी) और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश के बाद सुपेला पुलिस ने संगीता शाह और केतन शाह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और जमीन से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ वित्तीय संस्थान से लिए गए ऋण की भी जांच की जा रही है।

चोरों का बड़ा कारनामा : ज्वैलरी शॉप से 7 करोड़ के साढ़े 6 किलो सोने के गहने गायब, सेफ्टी में थी ऐसी चूक, ढाई घंटे के भीतर कर दिया खेल
भारत माला सड़क निर्माण कार्य में लगने वाला लोहा चोरी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिप्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में अटेंडर सादिक पठान ने महिला से की छेड़छाड़, यात्रियों ने जमकर पीट दिया…
SI के बर्थ डे पर थाना बना क्लब, जमकर हुआ नाच-गाना; वीडियो वायरल
मुरादाबाद में बर्बरता… 14 साल की दलित लड़की से गैंगरेप, तेजाब से मिटाया हाथ पर लिखा ॐ, जबरन खिलाया मांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?