CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Shah Bastar Visit : जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे गृहमंत्री

Amit Shah Bastar Visit : जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे गृहमंत्री

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Amit Shah Bastar Visit
Amit Shah Bastar Visit

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah Bastar Visit) बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में बस्तर की पारंपरिक झलक भी देखने को मिली, जहां जनजातीय कलाकारों ने नृत्य व गीतों से माहौल को रंगीन बनाया।

अमित शाह के आगमन से पूरे बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वे मुरिया दरबार में शामिल होने के साथ ही लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। (Amit Shah Bastar Visit) उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक, डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी गृहमंत्री का स्वागत किया। बस्तर दशहरा को एशिया का सबसे बड़ा लोकपर्व माना जाता है। इस वर्ष इसमें अमित शाह की उपस्थिति इसे और खास बना रही है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनकी यात्रा से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Elderly Couple Murder Case : बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, संदिग्ध हिरासत में
Vande Bharat Train Facilities : रेलनीर का डबल डोज़! वंदे भारत ट्रेन में अब आधे की जगह पूरा लीटर
Dhurandhar 2 Marketing Strategy : कम प्रमोशन में भी ‘धुरंधर 2’ बना चर्चा का केंद्र, चुपचाप तैयार हो रहा बड़ा धमाका
Bharat Ratna Demand for Acharya Vidyasagar: दूसरी पुण्यतिथि पर तेज हुई ‘भारत रत्न’ की मांग, चन्द्रगिरि तीर्थ पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज
Durg Suicide Cases : दुर्ग में बढ़ता ‘सुसाइड’ ग्राफ, 3 महीने में 20 मौतें, अप्रैल के 8 दिनों में 7 ने दी जान; टूटते रिश्तों और मानसिक दबाव ने बढ़ाई चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?