CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नौ महीने तक गर्भवती शिक्षिका से कराई ड्यूटी, प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी तो पेट में मारा घूंसा

नौ महीने तक गर्भवती शिक्षिका से कराई ड्यूटी, प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी तो पेट में मारा घूंसा

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी |

बलरामपुर: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसकेपी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक 9 महीने की गर्भवती महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्राचार्य पर गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पीड़िता ने थाने में भी मामला दर्ज कराया है।

जानबूझकर खारिज हुई थी छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिक्षिका का नाम अनीमा है, जो कि 9 माह की गर्भवती हैं।अनीमा ने बताया कि खराब तबीयत के चलते उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन अवकाश लिया था। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन अत्यधिक ठंड के कारण जिला कलेक्टर के निर्देश पर छात्रों की छुट्टी घोषित थी और अन्य शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत किए गए थे, लेकिन प्रिंसिपल ने गर्भवती शिक्षिका की छुट्टी को जानबूझकर खारिज कर दिया। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान पेट में मारा घूंसा

विवाद अचानक दोनों के बीच तब बढ़ गया जब छुट्टी को लेकर हुई बहस के दौरान प्रिंसिपल ने अपना आपा खो दिया। शिक्षिका का आरोप है कि प्रिंसिपल ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि शिक्षिका को थप्पड़ भी जड़ दिया और उनके पेट में घूंसा भी मारा।गर्भावस्था के अंतिम चरण में होने के कारण इस हमले से शिक्षिका और उनके अजन्मे बच्चे की जान को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ मानवता और संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि इस गंभीर आरोप पर दोषी के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।

सरगुजा में दो घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित मिले: बीमारी फैलने से रोकने के लिए तीन महीने तक नगर में घोड़ों-खच्चरों के प्रवेश पर रोक, संक्रमित घोड़ों को दी जाएगी विष दे कर मौत
AIIMS Raipur Patient Death : AIIMS रायपुर में दर्दनाक घटना: तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, जांच शुरू
भिलाई में अवैध कब्जा के खिलाफ निगम के तोड़ फोड़ बाद अब उद्योग विभाग बुलडोजर Action में 🛑 औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को नोटिस ✅ दी चेतावनी – “विश्वकर्मा पूजा तक हटा लें अपना अवैध कब्जा”
Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप
भिलाई के नंदिनी नगर के बाद दुर्ग में आपत्तिजनक हालत पकड़ी गईं 4 महिलाएं 2 पुरूष, महिला थाना में पूछताछ जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?