CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में सबसे पहले इन एक लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, 5 अप्रैल से लागू होगी योजना

दिल्ली में सबसे पहले इन एक लाख लोगों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, 5 अप्रैल से लागू होगी योजना

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 5 अप्रैल से आयुष्मान भारत योजना शुरू करने जा रही है। योजना में सबसे गरीब लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें पहले सबसे गरीब लोगों को एक लाख कार्ड दिए जाएंगे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को नामांकित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य शहर के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार करना है।

उन्होंने आगे कहा, ”आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के सबसे गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं. एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद आयुष्मान भारत योजना को तेजी से लागू किया जाएगा. यह सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों को लाभ मिले.”

दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार होगा- पंकज सिंह

दिल्ली के मंत्री ने आगे कहा, ”इस पहल से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुधार होगा, मरीजों को बेहतर प्राथमिक मेडिकल सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. इसके अलावा, मरीज के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से बनाए रखा जाएगा, जिससे बेहतर निगरानी और मैनेजमेंट हो सकेगा.”

पहले किन लोगों को जारी किए जाएंगे कार्ड?

उन्होंने कहा, “हम सबसे पहले उन लोगों को कार्ड जारी करेंगे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं. उसके बाद, हम और विस्तार करेंगे.”

अंत्योदय अन्न योजना क्या है?

AAY वर्ष 2000 में शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य सबसे गरीब परिवारों को अत्यधिक रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है. इसे सबसे पहले राजस्थान में लागू किया गया था.

इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के सबसे गरीब परिवारों की पहचान करने के बाद सरकार उन्हें अत्यधिक रियायती दरों पर 35 किलोग्राम तक चावल और गेहूं खरीदने की अनुमति देती है. चावल के लिए 3 रुपये प्रति किलोग्राम और गेहूं के लिए 2 रुपये प्रति किलोग्राम लिए जाते हैं.

दिल्ली में लागू नहीं की गई थी आयुष्मान भारत योजना

बता दें नेशनल हेल्थ मिशन 2017 की सिफारिश के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को राष्ट्रीय राजधानी में लागू नहीं किया गया था।

इस योजना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, Integrated Diagnostic Facilities, पीएमजेएवाई और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शामिल हैं। 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में अपनी सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी।

Ganja Seizure Shivrinayaran : खाकी पर दाग! छत्तीसगढ़ में तस्करी करते पकड़ा गया पुलिस आरक्षक, कार से 15.7 किलो गांजा बरामद
Constitution Day Law Festival: राजनांदगांव लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ‘विधि उत्सव–2025’, छात्रों ने संवैधानिक मूल्यों की ली शपथ
जन्माष्टमी 2025 पर बांके बिहारी मंदिर में विशेष सुरक्षा: 22 सेक्टर और 4 जोन में बंटा पूरा क्षेत्र
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..
दिल दहला देने वाली घटना : मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को जानवरों के बाड़े में किया कैद..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Jamul Murder Attempt : एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर धारदार हथियार से वार
Durg Jamul Murder Attempt : एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च डालकर धारदार हथियार से वार

जामुल में हुए इस हमले (Durg Jamul Murder…

Chhattisgarh BJP Urban Body Elections : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी
Chhattisgarh BJP Urban Body Elections : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों (Chhattisgarh BJP Urban…

APK File Cyber Fraud : मोबाइल पर एपीके फाइल छूते ही खाते से 70 हजार रुपये पार, चार बैंक खातों में पहुंची रकम
APK File Cyber Fraud : मोबाइल पर एपीके फाइल छूते ही खाते से 70 हजार रुपये पार, चार बैंक खातों में पहुंची रकम

मोबाइल में संदिग्ध एपीके फाइल से हुई ठगी…

Bilaspur Auto QR Code Registration : 8 हजार ऑटो का पंजीयन, अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी चालक की कुंडली
Bilaspur Auto QR Code Registration : 8 हजार ऑटो का पंजीयन, अब क्यूआर कोड स्कैन करते ही खुलेगी चालक की कुंडली

शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित,…

Teacher Conviction Departmental Action : सजा के 24 दिन बाद भी नौकरी कर रहा दोषी शिक्षक, विभाग बेखबर
Teacher Conviction Departmental Action : सजा के 24 दिन बाद भी नौकरी कर रहा दोषी शिक्षक, विभाग बेखबर

सजा के बाद भी शिक्षक के नौकरी करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?