CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fish Politics in Bihar : मोदी बोले ‘बिहार अब मछली भेजता है’, राहुल ने तालाब में जाल डाल कहा– ‘हम रोकेंगे पलायन’

Fish Politics in Bihar : मोदी बोले ‘बिहार अब मछली भेजता है’, राहुल ने तालाब में जाल डाल कहा– ‘हम रोकेंगे पलायन’

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Fish Politics in Bihar
Fish Politics in Bihar

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। बिहार की सियासत रविवार को पूरी तरह मछली के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा में मंच से मछली उत्पादन (Fish Politics in Bihar) और किसानों की योजनाओं का ज़िक्र कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बेगूसराय में राहुल गांधी तालाब में मछली पकड़ते हुए नजर आए। मछली के बहाने दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक तीर चलाए और बिहार की चुनावी हवा में मछली संदेश तेजी से तैर गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में बिहार से जुड़ाव जताते हुए कहा, कभी बिहार को मछली दूसरे राज्यों से मंगानी पड़ती थी, अब बिहार खुद मछली भेजता है। उन्होंने बताया कि जुब्बा सहनी मत्स्य पालन सहायता योजना के तहत मछुआरा परिवारों को 9,000 रुपये की वार्षिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने किसान सम्मान निधि में 3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने का ऐलान किया यानी किसानों को अब सालाना ₹9,000 का लाभ मिलेगा।

मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों और मछुआरों (Fish Politics in Bihar) दोनों की आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, अब बिहार सिर्फ उपभोक्ता नहीं, उत्पादक राज्य बन चुका है। उनका यह बयान राज्य के एक विशेष समुदाय के बीच सीधा संदेश माना जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर बेगूसराय में राहुल गांधी, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ तालाब में मछली पकड़ते दिखे। कैमरे के सामने जाल फेंकते हुए राहुल बोले बिहार के युवा अब दूसरे राज्यों में मजदूरी करने नहीं जाएंगे। हम यहां रोजगार पैदा करेंगे, ताकि कोई पलायन न करे। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ गई कि बिहार की राजनीति में अब मछली भी एक प्रतीक बन चुकी है।

मोदी की सभा में जहां किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेंशन, और मुफ्त राशन में उसना चावल’ जैसी योजनाओं का उल्लेख हुआ, वहीं राहुल गांधी ने शिक्षा, बेरोजगारी और विदेश नीति के मुद्दे उठाए। राहुल ने कहा, “मोदी जी अमेरिका के सामने झुक गए, लेकिन इंदिरा गांधी को कभी कोई झुका नहीं सका। वहीं, मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को 1984 के सिख दंगों को नहीं भूलना चाहिए, और महागठबंधन को जंगलराज (Fish Politics in Bihar) की वापसी से जोड़ा। उन्होंने कहा, छठ महापर्व बिहार की आत्मा है, इसे ड्रामा बताने वालों को जनता जवाब देगी।

आरा और बेगूसराय दोनों जिलों में सभाएं भले ही सैकड़ों किलोमीटर दूर थीं, लेकिन दोनों नेताओं के भाषणों में एक-दूसरे के लिए जवाब पहले से तैयार नजर आए। मछली रविवार को बिहार की राजनीति में सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं रही बल्कि एक चुनावी प्रतीक बन गई।

नवविवाहिता का अपहरण:झांसी बस स्टैंड पर छोड़कर भागे आरोपी; एक साल पहले भी आरोपी ने किया था दुष्कर्म..
थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं
जालोर: सरकारी टीचर पर पड़ोसी लड़की से रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर 4 महीने तक किया ब्लैकमेल
Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार
Nothing Phone 4a India Launch : 30,000 के भीतर प्रीमियम एक्सपीरियंस? Nothing Phone 4a लॉन्च से पहले ही बना मिड-रेंज का गेमचेंजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया
Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

मैनपाट में नदी हादसा (Mainpat River Accident) सामने…

Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी
Bhilai Murder : लिफ्ट के विवाद में युवक की हत्या, दो स्कूटी से भागे आरोपी

भिलाई में युवक की हत्या (Bhilai Murder) से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?