CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र: पालघर में रामनवमी कार्यक्रम में अंडा फेंकने का आरोप, तनाव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

महाराष्ट्र: पालघर में रामनवमी कार्यक्रम में अंडा फेंकने का आरोप, तनाव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 07 अप्रैल 2025 :

Eggs on Ram Navami Yatra in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पश्चिम में राम नवमी (Ram Navami) के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान तनाव की स्थिति बन गई. रविवार, 6 अप्रैल को ग्लोबल सिटी स्थित हनुमान मंदिर से निकली इस यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंडा फेंके जाने का आरोप सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान कुछ राम भक्त शॉर्टकट रास्ते से जा रहे थे. रामनवमी शोभ यात्रा में लगभग 100 से 150 मोटरसाइकिलें, एक रथ और दो टेम्पो शामिल थे उसी समय उनके ऊपर कथित रूप से अचानक एक अंडा गिरा.

ऐसा माना जा रहा है कि यह अंडा जानबूझकर फेंका गया है, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया. घटना के बाद लोगों में असंतोष और नाराजगी देखी गई, जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई.

पुलिस ने संभाली स्थिती

स्थिति को बिगड़ने से पहले ही बोलींज पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राम भक्तों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. उनकी सक्रियता और सूझबूझ से तनाव जल्द ही खत्म हो गया और यात्रा को आगे बढ़ाया गया. स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी समझदारी से भूमिका निभाई और शांति बनाए रखने की अपील की.

इस घटना के संबंध में बोलींज पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्यान संहिता की धारा 196 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

आज (7 अप्रैल) सुबह से इलाके में पूरी तरह शांति है और जनजीवन सामान्य हो चुका है. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

इस तरह पुलिस की तत्परता, स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रशासन की सजगता से एक संभावित विवाद टल गया और राम नवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

Oneplus Upcoming Flagship : 200MP कैमरा से मचेगा तहलका! OnePlus 16 को लेकर बड़ा संकेत, फ्लैगशिप सेगमेंट में बदलेगा गेम
पंडाल में घुस गया अरबाज, भगवा ध्वज को नाली में फेंका, भजन बंद करवा भोजपुरी गाना बजाने का डाला दबाव, महिला श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी, दुर्गा पंडाल में हंगामा, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हादसा, अहियापुर में 5 बच्चियां डूबीं, 3 को बचाया गया, 2 की मौत
दशाश्वमेध घाट पर सनसनी: आरती में छेड़छाड़, पकड़ा गया तो सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
Bhilai News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा के साथ आरोपी को दबोचा, 7200 टेबलेट जब्त, भिलाई-दुर्ग में Online नशे के ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?