सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में खेत में टूटकर गिरे LT लाइन के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय कोटवार कमलदास की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 5 दिन तक उसका शव खेत में ही पड़ा रहा। परिजन उसे लापता समझकर तलाश करते रहे। (LT Line Electrocution Death )
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन
खेत में टूटकर गिरी LT लाइन से हुआ हादसा : LT Line Electrocution Death
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेवती निवासी कमलदास 30 सितंबर की सुबह फसल देखने खेत गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी।
4 अक्टूबर को बिजली कर्मचारी खेत में टूटे तार की मरम्मत करने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें खेत में एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बिल्हा पुलिस ने शव की पहचान कमलदास के रूप में की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया।
यह भी पढ़ें : Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश

पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट
थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि शव पुराना होने के कारण सड़ चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें : Road Protest : सड़कों के गड्ढों में बैठ कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां, अनोखे प्रदर्शन से सरकार को जगाने की कोशिश
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल : LT Line Electrocution Death
वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि टूटे तार की जानकारी बरतोरी के JE रोशन श्रीवास को पहले ही दी गई थी, लेकिन लाइन की मरम्मत में देरी हुई।
हालांकि JE रोशन श्रीवास ने इस आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि 4 अक्टूबर को ग्रामीण कार्यालय पहुंचे और LT लाइन टूटने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसी दिन कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, जहां कमलदास का शव मिला।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Power Crisis : बिजली कटौती और ब्लैकआउट पर हाईकोर्ट सख्त, ऊर्जा विभाग समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मांगा जवाब
परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
घटना (LT Line Electrocution Death) के बाद मृतक के परिवार में मातम है। परिजनों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Lightning Alert : खेलते खेलते छिन गई मासूम की जिंदगी, मौसम विभाग के अलर्ट के बीच आकाशीय बिजली का कहर
ख़बरें और भी हैं : यूपी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मी तो खुला ये राज


