CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मी तो खुला ये राज

यूपी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत पकड़े गए बिजली विभाग के कर्मी तो खुला ये राज

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

जसपुरा , 21 मार्च 2025 :

गुरुवार को एंटी करप्शन की 12 सदस्यीय टीम ने बिजली विभाग के जेई व संविदा लाइनमैन को नलकूप में बिजली कनेक्शन देने के नाम पर किसान से 16000 रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम को मौके से सभी 500-500 के पाउडर लगे नोट बरामद हुए।
दोनों आरोपितों के विरुद्ध शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी किसान हनीफ खां पुत्र नबी मोहम्मद को अपने नलकूप में बिजली का कनेक्शन लेना था।
इसके लिए किसान से उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा व जेई रविंद्र कुमार ने 17 हजार रुपये मांगे थे। किसान ने रुपये देने में असमर्थता जताने पर जेई और लाइनमैन ने 16 हजार रुपये में कनेक्शन देने के लिए कहा था।

किसानों ने परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से की शिकायत

परेशान किसान ने तीन दिन पहले 17 मार्च को चित्रकूट धाम मंडल बांदा की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे एंटी करप्शन के ट्रैप टीम प्रभारी संजय त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू, निरीक्षक जाकिर हुसैन व एसआइ शिवकुमार शर्मा सहित 12 सदस्यीय टीम ने जसपुरा उपकेंद्र में किसान से रिश्वत लेते आरोपित जेई व संविदा लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों को टीम बांदा कोतवाली लेकर पहुंची। जहां कई घंटे तक दोनों से पूछताछ की गई। निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

लाइनमैन के माध्यम से जेई करता था उगाही

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि आरोपित संविदा लाइनमैन के माध्यम से जेई उगाही करता रहा है। किसान की सबसे पहले बात संविदा लाइनमैन से ही हुई थी। संपूर्ण जांच में आरोपितों के अन्य कारनामे भी उजागर हो सकते हैं।

उधर आरोपित लाइनमैन का अपने बचाव में कहना है कि ठेकेदार को रुपये दिए जाने थे। जिसमें किसान को खुद बात करने के लिए कहा गया था। उसका कहना था कि वह खुद इस बारे में ठेकेदार व अन्य लोगों से बात कर लें। उसे बिना वजह फंसा दिया गया है। जबकि जेई रविंद्र कुमार का कहना था कि उसने रिश्वत नहीं ली है। आरोप बेबुनियाद हैं।

CID Investigation : सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल, दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम
Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा में ठंड की वापसी, तीन दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
🛑 भिलाई-दुर्ग की बड़ी खबर – युवती के मोबाईल पर अश्लील फोटो एवं विडियो वायरल करने की धमकी दे 5 लाख रूपये और ज्वेलरी की मांग करने वाले 3 युवकों को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा, दुर्ग के आरोपी ने खरीद रखे थे 45 सिम
TMC Controversy : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर रायपुर में FIR, जानिए क्या है मामला
Silver Price : सितंबर में सोने को पीछे छोड़ गई चांदी, 24,500 रुपये की रिकॉर्ड बढ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur traffic enforcement campaign : 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Bilaspur traffic enforcement campaign

Preity Zinta Deepfake Lawsuit
Preity Zinta Deepfake Lawsuit : प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत

सीजी भास्कर, 18 जून : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और…

Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

Dial 112 constable attacked in Bilaspur

CG Electricity Bill Dispute
CG Electricity Bill Dispute : कांग्रेस राज में 5 साल में सिर्फ 2 पैसे बढ़ी थी दर, भाजपा ने जून में 45 लाख उपभोक्ताओं को थमाया ‘करंट’ : अमितेष

रिपोर्टर : आशुतोष सिहं ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

CG Disaster Management Apps
CG Disaster Management Apps : आकाशीय बिजली और बाढ़ की पहले से मिलेगी सटीक जानकारी, मोबाइल में डाउनलोड करें सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?