CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के सीएम’, बोले- निशांत, खुद के राजनीति में आने पर क्या कहा?

‘नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के सीएम’, बोले- निशांत, खुद के राजनीति में आने पर क्या कहा?

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

पटना , 15 अप्रैल 2025 :

Nishant Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं. अमित शाह और सम्राट चौधरी ने भी इस बात को माना है. वहीं खुद की राजनीति में आने पर उन्होंने चुप्पी साध ली. राजनीति में आने का सवाल सुनते ही वो हंसने लगे. निशांत ने कहा मेरे पिता पूरी तरीके से स्वस्थ हैं. बिहार की जनता देख रही है. जनता मालिक है, सब जानती है.

तेजस्वी के बयान पर दिया करारा जवाब

वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. निशांत कुमार ने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि 2010 में जो बहुमत नीतीश कुमार को आप ने दिया था, 2025 में भी मेरे पिता को वैसे ही बहुमत दें.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बिहार आए थे तो उन्होंने भी कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सीएम नीतीश ही सीएम का चेहरा होंगे. सम्राट चौधरी ने यह साफ-साफ कहा है कि नीतीश कुमार 15 साल से उनके साथ हैं और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि वे चुनाव जीतेंगे.

निशांत कुमार अपने पिता लेकर पॉजिटिव

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार को लेकर हमेशा पॉजिटिव रहते हैं. उन्होंने एक बार फिर अपने पिता नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इसके अलावा एनडीए की ओर से बिहार में सीएम फेस को लेकर पूछे गए सवाल पर दावा किया कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. पूरा एनडीए उनके पिता के समर्थन में है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

OMG 🛑 “वंदेभारत” के वेज खाने में निकला कॉकरोच 😳 शिकायत बाद IRCTC ने मांगी माफी
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”
IPL 2026 Today Match : आज KKR का CSK से मुकाबला, देखें रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग-11
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
वैशाली नगर विधानसभा के 1200 लोगों ने विधायक रिकेश सेन के आह्वान पर देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, सभी जरूर यह फिल्म देखें, व्यवस्था में लगे हैं विधायक सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

Sukma Flood Relief
Sukma Flood Relief : CM साय ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- चिंता मत करो, हर नुकसान का मिलेगा मुआवजा

Sukma Flood Relief : मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Shooting Suspects Arrested
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ

Shooting Suspects Arrested : संदिग्धों की मेडिकल जांच…

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?