CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वाट्सऐप हैक किया, फोटो के साथ छेड़छाड़…फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल; बरेली की महिला ने बताई आपबीती

वाट्सऐप हैक किया, फोटो के साथ छेड़छाड़…फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल; बरेली की महिला ने बताई आपबीती

By Newsdesk Admin
14/03/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मार्च उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी में एक महिला के साथ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसका वाट्सऐप हैक कर लिया. उसकी तस्वीरें एडिट कर वायरल करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी. युवक का नाम मोनू तिवारी है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी है

.पीड़ित महिला की शादी सुभाषनगर क्षेत्र में हुई थी. मार्च 2024 में उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी. इस दौरान खन्ना बिल्डिंग के पास रहने वाले मोनू तिवारी ने महिला की मदद की थी. इस वजह से मोनू का महिला के घर आना-जाना हो गया और उसकी मां से जान-पहचान हो गई.उधार के पैसे लौटाने की बजाय धमकीपीड़िता के मुताबिक, कुछ समय बाद मोनू तिवारी ने महिला की मां से 10 हजार रुपये उधार लिए थे. उसने 5500 रुपये वापस कर दिए, लेकिन जब बाकी के 4500 रुपये लौटाने की बात आई, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी. जब महिला और उसकी मां ने बार-बार पैसे मांगे, तो मोनू तिवारी ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया. इसके बाद उसने महिला की तस्वीरों को एडिट कर उसे भेजा और धमकी दी कि अगर उसने पैसे मांगना बंद नहीं किया तो वह ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा.

यही नहीं, आरोपी ने महिला से आठ लाख रुपये की मांग की और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा.आरोपी की मां भी धमकी देने में शामिलमहिला का आरोप है कि मोनू तिवारी की मां भी अपने बेटे का पूरा साथ दे रही थी. वह भी उसे धमकाती थी कि अगर उसने कोई कार्रवाई की या पैसे मांगे तो इसका अंजाम बुरा होगा. इस डर से महिला काफी समय तक चुप रही, लेकिन जब मामला हद से बढ़ गया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.एडीजी के आदेश पर केस दर्जमहिला की शिकायत के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. जब पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच की, तो मामला सही पाया गया.

इसके बाद एडीजी के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी मोनू तिवारी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर अपराध है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Maharashtra Civic Elections: निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार–अजित पवार की बढ़ती नजदीकी पर चर्चाएं
Vikram Bhatt Fraud Case: 30 करोड़ की ठगी के आरोप में फिल्म मेकर दंपति गिरफ्तार, उदयपुर उद्योगपति की FIR ने खोला बड़ा विवाद
Big news of political upheaval : AAP में महाबगावत! राघव चड्ढा समेत कई बड़े नेता बीजेपी में होंगे शामिल..
Fire breaks out in government school’s principal’s room : दमकल की तत्परता से बड़ा नुकसान टला
Bus Safety Inspection : अब सभी स्लीपर और एसी बसों की अनिवार्य जांच, यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार सख्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?