CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दीपिका से पहले इस एक्ट्रेस ने उठाई थी 8 घंटे शिफ्ट पर आवाज, होना पड़ा ब्लैकल‍िस्ट!

दीपिका से पहले इस एक्ट्रेस ने उठाई थी 8 घंटे शिफ्ट पर आवाज, होना पड़ा ब्लैकल‍िस्ट!

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

20 जून 2025 :

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एनिमल फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच 8 घंटे काम को लेकर हुई नोकझोंक के बाद इस चीज को लेकर इंडस्ट्री में नई तरह की बहस छिड़ गई है. इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स इस बहस में अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अब इसमें फिल्म ‘अक्टूबर’ एक्ट्रेस बनिता संधू का नाम भी जुड़ गया है. बनिता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा- वो करियर की शुरुआत में 16 से 18 घंटे काम करती थीं. जब उन्होंने इसके लिए आवाज उठाई तो उन्हें इंडस्ट्री से शायद ब्लैकलिस्ट कर दिया.

बता दें कि बनिता हिंदी सिनेमा के साथ ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का भी पार्ट रह चुकी हैं. उन्होंने साल 2019 में हॉलीवुड फिल्म ‘एटर्नल ब्यूटी’ में काम किया था. इसके अलावा बनिता ब्रिजर्टन सीजन-3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

8 घंटे शिफ्ट को लेकर क्या बोलीं बनिता?

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में बनिता ने कहा- उन्होंने उन प्रोड्यूसर्स के खिलाफ स्टैंड लिया था, जिन्होंने उन्हें एक फिल्म के दौरान 16-18 घंटे की शिफ्ट में काम करवाया था. बनिता ने हॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कई ऐसे ग्रुप हैं जो एक्टर्स और क्रू का सपोर्ट करते हैं.

बनिता ने आगे कहा- हॉलीवुड में उनके काम के घंटे सख्त हैं. यह बहुत महत्वपूर्ण है. एक चीज जो हमारे पास पश्चिम में है, वह है वास्तव में मजबूत यूनियन. वे वास्तव में अभिनेताओं और क्रू की रक्षा करते हैं. मैं हमेशा से इस चीज में विश्वास रखती हूं कि सेट पर हर किसी को 12 घंटे का टर्नओवर मिले.

हम युद्ध में नहीं हैं, हम फिल्में बना रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि इसके लिए किसी के मानसिक स्वास्थ्य का बलिदान दिया जाना चाहिए. दिन के अंत में, यह एक नौकरी है और हर किसी को पर्याप्त मात्रा में आराम और नींद का हक है. यह बेसिक ह्यूमन राइट्स हैं.

मैं ब्लैकलिस्ट हो गईं हूं- बनिता

एक्ट्रेस बनिता ने आगे कहा- हालांकि अब बॉलीवुड में हालात बेहतर हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए बताया कि कैसे लंबे समय तक काम करने के कारण उनका शोषण किया जाता था. उन्होंने कहा ‘मुझे समझ नहीं आया कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है, तो मैंने मान लिया कि यही काम करने का तरीका है. मैंने दिन में 16-18 घंटे की शिफ्ट की, जहां प्रोड्यूसर्स मेरे शेड्यूल को अलाइन करते थे, मैं पूरे दिन शूटिंग करती और फिर रात में उड़ान भरती. मैं लगातार 24 घंटे नहीं सोती थी. मैं अपने और क्रू के लिए खड़ी हुई. मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि यह ठीक नहीं है. हो सकता है,  अब मैं उस इंडस्ट्री से ब्लैकलिस्ट हो गई हूं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैं बस सही के लिए खड़ी होने में विश्वास करती हूं.’

जानिए आखिर क्या था पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों दीपिका पादुकोण डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ से अलग हो गई थीं. उनकी डिमांड थी कि वो सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगी. इस खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. हाल ही में दीपिका ने एटली की तेलुगु फिल्म जॉइन की है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी.

सलाखों के पीछे गुजरे 24 दिन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – नागरिक अधिकारों से समझौता नहीं
गोल्ड लोन के बदले जाएंगे नियम, कितना पड़ेगा आम जनता पर असर
Ayodhya Mosque Design: अवधी शैली में बनेगी धन्नीपुर मस्जिद, पांच मीनार और पारंपरिक गुंबद शामिल
गाजियाबाद: हिंदू शादी की चल रही थी दावत, थूक से रोटी बना रहा था फरमान… वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
पश्चिम बंगाल: फेक कॉल सेंटर, विदेशी नागरिकों से ठगी… ट्रॉली बैग में छिपाए हुए थे करोड़ों रुपये, ऐसे हुआ पर्दाफाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?