सीजी भास्कर, 17 अगस्त। बिलासपुर में लगातार बारिश के कारण खूंटाघाट डैम के वेस्टवियर में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए। यहां वे तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी और रील बना रहे थे। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। (Khuntaghat Dam Viral Video)
पुलिस ने लापरवाही करने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई। कुछ लोगों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई। घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली समाचार: इंस्टाग्राम पर ‘गैंगस्टर’ बनने निकला था साहिल, दिल्ली पुलिस ने किया ऐसा काम

ताला और बैरिकेड के बावजूद पार किया प्रतिबंधित क्षेत्र : Khuntaghat Dam Viral Video
खूंटाघाट वेस्टवियर में तेज पानी के बहाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए गेट और बैरिकेड लगाए गए हैं। लोगों को खतरनाक हिस्से में जाने से रोकने के लिए गेट पर ताला भी लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ पर्यटक गेट लांघकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए।
अंदर पहुंचने के बाद लोग मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने लगे। कुछ पर्यटक अपने परिवार और बच्चों के साथ भी तेज बहाव के बेहद करीब खड़े नजर आए। ऐसी स्थिति में थोड़ी सी भी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।
सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान डैम और वेस्टवियर के आसपास तेज बहाव के कारण खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रतिबंधित क्षेत्र में जाना बेहद जोखिम भरा है।
यह भी पढ़ें : Reel Ban : फोटो खींचने और रील बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला
पुलिस ने कान पकड़कर कराई उठक-बैठक
पुलिस ने सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी। लापरवाही (Khuntaghat Dam Viral Video) करने वाले कुछ लोगों से मौके पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने कहा कि सिर्फ कुछ सेकंड की रील या सेल्फी के लिए अपनी और परिवार की जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान डैम, नदी, नाले और वेस्टवियर के आसपास विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर प्रशासन ने गेट और बैरिकेड लगाकर लोगों को जाने से रोका है, वहां किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं करना चाहिए। खासकर बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों से दूर रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त



