CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Rice Mill Raid : धमतरी में राइस मिल पर छापा, हजारों क्विंटल धान-चावल में गड़बड़ी उजागर, कार्रवाई शुरू

Dhamtari Rice Mill Raid : धमतरी में राइस मिल पर छापा, हजारों क्विंटल धान-चावल में गड़बड़ी उजागर, कार्रवाई शुरू

By Newsdesk Admin
27/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च। धमतरी जिले में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद स्थित एक राइस मिल में भारी अनियमितताओं (Dhamtari Rice Mill Raid) का खुलासा किया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर की गई इस आकस्मिक जांच में स्टॉक और दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Contents
  • स्टॉक और जमा चावल में बड़ा अंतर
  • भौतिक जांच में भी सामने आई कमी
  • नियमों का उल्लंघन, केस दर्ज
  • प्रशासन की सख्ती जारी

स्टॉक और जमा चावल में बड़ा अंतर

जांच के दौरान पता चला कि फर्म द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग के लिए 1,27,999.9 क्विंटल धान का अनुबंध किया गया था, जिसमें से 1,11,584.5 क्विंटल धान उठाया गया। इसके आधार पर 76,346.26 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, लेकिन मिल संचालक ने केवल 34,970.02 क्विंटल चावल ही जमा किया। इस तरह 41,376.24 क्विंटल चावल अभी भी जमा नहीं किया गया है, जो बड़ी अनियमितता मानी जा रही है।

भौतिक जांच में भी सामने आई कमी

मौके पर किए गए भौतिक सत्यापन में मिल परिसर में 54,715 क्विंटल धान की कमी (Dhamtari Rice Mill Raid) पाई गई। इसके अलावा संचालक द्वारा आवश्यक बी-1 दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और खाद्य विभाग को मासिक विवरणी भी नहीं दी गई थी। मिल में स्टॉक बोर्ड तक नहीं पाया गया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

नियमों का उल्लंघन, केस दर्ज

खाद्य विभाग ने इसे छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन मानते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्रशासन की सख्ती जारी

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने साफ कहा है कि पंजीकृत राइस मिलरों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त (Dhamtari Rice Mill Raid) नहीं की जाएगी। समय पर चावल जमा न करने या धान उठाव में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Charoda Bastia clash: दो गुटों में हुई मारपीट, देर रात थाने में तनावपूर्ण माहौल
कवर्धा में पुलिस दरवाजा तोड़ घर में घुसी, बेल्ट पट्टे से महिलाओं को घसीट कर पीटा गया है, केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंच महिला आयोग अध्यक्ष ने 33 महिलाओं का दर्ज किया बयान, कहा – “मुझे नहीं लगता कि मजिस्ट्रियल जांच से कुछ होगा”
कांकेर में डिलीवरी से पहले पलटा नया ट्रैक्टर:पिकअप से हुई टक्कर, पहिया निकलकर दूर जा गिरा; ड्राइवर घायल
CG News : दुग्ध फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापा, पनीर और पेड़ा मिठाई के सैंपल ले जांच के लिए भेजा गया
Water Crisis : 4 दिन से सूखी पुलिस लाइन की टोंटियां, पानी के लिए भटक रहे पुलिसकर्मियों के परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

Kiran Singh Deo Accident
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

Kiran Singh Deo Accident :घटना की सूचना मिलते…

Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam : सोने के नाम पर बेचते थे पीतल के हार, यूपी के 3 ठग पुलिस की गिरफ्त में

Raipur Gold Scam :आरोपी खुद को दिहाड़ी मजदूर या…

Minor Rape Accused Arrested
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Arrested :पूछताछ के बाद आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?