सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert Chhattisgarh) गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं रायगढ़ जिले में केलो डैम के चार गेट खोलने पड़े हैं।
यह भी पढ़ें : GST Fraud : 53 करोड़ की बोगस बिलिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रायगढ़ में बारिश से हालात बिगड़े, केलो डैम के गेट खोले
रायगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain Alert Chhattisgarh) के चलते केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने केलो डैम के चार गेट खोल दिए हैं। वहीं खरसिया-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बेलदुला रपटा पुल पर भी पानी का बहाव बढ़ गया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत
शहर के कई इलाकों में घुसा पानी Heavy Rain Alert Chhattisgarh
रायगढ़ शहर के पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड क्रमांक-18 के कई घरों में पानी भर गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें : Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल
मुंगेली और अन्य जिलों में भी बारिश का असर
प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिला है। मुंगेली जिले में मनियारी नदी पर बना कारीडोंगरी पुल पानी में डूब गया। वहीं गोबरी नदी पर हाल ही में बनाया गया पुल तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में बारिश के बाद प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ने से पर्यटकों के बीच भी आकर्षण बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल
रायपुर में रात से जारी बारिश Heavy Rain Alert Chhattisgarh
राजधानी रायपुर में सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी शहर में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति
प्रदेश में अब भी 22 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, लेकिन मानसून सीजन की शुरुआत से अब तक प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से अब तक छत्तीसगढ़ में 348.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 444.6 मिलीमीटर है। इस तरह प्रदेश में अभी भी करीब 22 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें
तापमान में आई गिरावट
बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने और नदी-नालों के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द



