CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल बाबा का भाषण सुनते ही हाथ से छूटी दूध की बाल्टी, 250 रुपए का नुकसान, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

राहुल बाबा का भाषण सुनते ही हाथ से छूटी दूध की बाल्टी, 250 रुपए का नुकसान, राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

By Newsdesk Admin
19/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। एक शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा किया है। उसका आरोप है कि 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन पर राहुल गांधी ने भड़काऊ भाषण दिया जिसे भाषण सुनने के बाद वो इतना घबरा गया कि उसके हाथ से दूध की बाल्टी छूट गई और उसे 250 रुपए का नुकसान हो गया। आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर से यह हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले के रहने वाले मुकेश कुमार चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया है। उसने बताया कि बाल्टी में 5 लीटर दूध था जो जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया। दूध गिरने की वजह से उसे 250 रुपए का नुकसान तो हुआ ही साथ-साथ उसे भाषण से मानसिक पीड़ा भी हुई है। इसे लेकर मुकेश ने समस्तीपुर जिला के रोसरा व्यवहार न्यायालय में अभियोग पत्र दायर किया है।

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार चौधरी ने न्यायालय में दायर अभियोग पत्र में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत वर्ष की राज व्यवस्था के विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिया है। राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट से भी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय राज व्यवस्था के विरूद्ध लड़ाई लड़ने की बात कही और भारतीय राज व्यवस्था का विरोध किया। भारतीय राज व्यवस्था के विरूद्ध वे अपने मन में किसी भी हद तक जाने के लिए योजना बनाए हुए हैं। चौधरी ने कहा है कि वह राहुल गांधी के इस भाषण को अपने घर पर टीवी और अपने मोबाइल फोन पर देखा, जिस समय उसे राहुल गांधी के बयान के बारे में जानकारी मिली उस समय वो घर से बाल्टी में दूध लेकर निकल रहा था लेकिन बयान सुनकर वो इतना घबरा गया कि उसके हाथ से बाल्टी छूट गई और नीचे गिर गया जिसकी वजह से 5 लीटर दूध जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया। दूध के जमीन पर गिरने की वजह से उसे 250 रुपए का नुकसान हुआ इसके साथ-साथ बयान को सुनकर उसे मानसिक पीड़ा भी हुई। उसने खुद को असुरक्षित महसूस किया। यह अभियोग पत्र रोसरा व्यवहार न्यायालय के ACJM प्रथम के कोर्ट में अभियोग पत्र संख्या 57/2025 के तहत दायर किया गया है।

प्रदूषण बहाना, मकसद लोगों को लूटना… पुरानी गाड़ियों के बैन पर मनीष सिसोदिया का BJP पर निशाना
National Rover Ranger Jamboree : जंबूरी आयोजन पर कानूनी घमासान, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सांसद Brijmohan Agrawal ने दाखिल की याचिका
बीच सड़क से 7 साल के बच्चे को दबोच ले गया Tiger 🐯 मंदिर से दर्शन करके आ रहा था परिवार
रायगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: 1 की मौत, 1 घायल, हादसे में बाइक चकनाचूर…
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सड़क में गड्ढा बना काल, अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?