CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण (Crime Control Strategy)  के लिए पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर अब प्रत्येक गुंडे और निगरानीशुदा बदमाश की निगरानी के लिए एक-एक पुलिस जवान को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस व्यवस्था को ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति के रूप में लागू किया जा रहा है।

Contents
  • दोबारा अपराध करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Crime Control Strategy 
    • अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने के निर्देश Crime Control Strategy 

यह भी पढ़ें : Railway Update : रेलवे ने चार मेमू ट्रेनें की बहाल, ऑटो सिग्नलिंग कार्य से चार ट्रेनें अभी भी रद्द

पुलिस का उद्देश्य आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और अपराध होने से पहले ही रोकथाम की कार्रवाई करना है। इसके लिए प्रिवेंटिव पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी की गई है।

200 पुलिस अधिकारियों ने कार्यशाला में लिया हिस्सा

मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन उच्च स्तरीय कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के करीब 200 पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रिवेंटिव पुलिसिंग और बेसिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें : Dowry Harassment Case : नवविवाहिता की मौत के 3 महीने बाद पति-ससुर गिरफ्तार

इस दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों की सरप्राइज चेकिंग भी अनिश्चित समय पर की जाए, ताकि उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

यह भी पढ़ें : Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

दोबारा अपराध करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Crime Control Strategy 

बैठक में तय किया गया कि जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 480 के तहत जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : BJP Campaign Strategy : संत रविदास जयंती से तिरंगा अभियान तक गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर जिला बदर, बाउंड ओवर और अन्य कानूनी प्रावधानों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराध नियंत्रण के लिए उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का प्रभावी उपयोग करें।

यह भी पढ़ें : Agniveer Reservation Chhattisgarh : कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस-वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण

अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने के निर्देश Crime Control Strategy 

बिलासपुर आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के नाम पर किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विमुक्त जनजातियों, पिछड़े वर्गों और नाबालिगों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग लंबे समय से अपराध से दूर रहकर सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनकी समीक्षा कर निगरानी सूची से हटाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाए।

यह भी पढ़ें : Van Bhainsa Statue : उद्घाटन के छह महीने बाद बदहाल वन भैंसा प्रतिमा, रखरखाव पर उठे सवाल

डिजिटल तकनीक से होगी अपराधियों की निगरानी

पुलिस अब अपराधियों की निगरानी के लिए डिजिटल माध्यमों का भी इस्तेमाल करेगी। इसके लिए सीआरआई-एप, नेटग्रिड और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जैसी तकनीकों की मदद ली जाएगी। त्योहारों से पहले थानों में निगरानीशुदा बदमाशों की परेड कराने और पुलिस, कोटवारों तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Raipur Railway Ticket Checking :  रायपुर रेल मंडल में सघन टिकट जांच, 121 यात्रियों से 78 हजार रुपये से अधिक जुर्माना

एसओपी में रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश

नई एसओपी के तहत आदतन अपराधियों का श्रेणीवार वर्गीकरण किया जाएगा। उनके फोटो, फिंगरप्रिंट, बैंक खातों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गैंग हिस्ट्री शीट तैयार करने, डिजिटल और मैनुअल रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा सुरक्षा मानकों के साथ नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Road Accidents Chhattisgarh : बढ़ते सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार-पुलिस से 10 दिन में मांगा जवाब

विलय को लेकर सुगबुगाहट तेज, जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय….! रेणु जोगी ने PCC चीफ बैज को लिखा पत्र, सचिन पायलट के नेतृत्व वाली कमेटी करेगी फैसला
Durg Big Breaking 🛑 संभाग के पूर्व विधायक पर घर में घुस मारपीट और बलवा की FIR 🛑 आज पेश होने पुलिस ने भेजा नोटिस 🛑 12 जुलाई को पार्षद को कुछ महिलाओं ने रोड पर था पटका
Fuel Crisis Kondagaon : पेट्रोल-डीजल संकट से सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्काजाम से थमा यातायात
Raipur ED Raid Breaking : रायपुर में कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड
Medical College Recruitment Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में अब नहीं होगी सीधी भर्ती, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?