CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत

Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Pension Case
Pension Case

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : गरियाबंद में दिवंगत शिक्षक स्व. परमानंद ध्रुव के पेंशन प्रकरण (Pension Case) के निराकरण के लिए 50 हजार रुपये की कथित मांग के मामले में जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए गए हैं। पीड़िता संतोषी ध्रुव ने जांच समिति की कार्यवाही को लेकर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Contents
  • जांच रिपोर्ट पर लगाए आरोप Pension Case 
    • 50 हजार रुपये मांग का आरोप Pension Case 

यह भी पढ़ें : Maternal Child Health : यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में होगा कुपोषण पर वार

जांच रिपोर्ट पर लगाए आरोप Pension Case 

पीड़िता संतोषी ध्रुव का आरोप है कि जांच समिति ने मामले में प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों की सही तरीके से समीक्षा नहीं की। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान दोषी अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद के पत्र के आधार पर गठित जांच समिति में वाय. आर. साहू, भगवानी देवांगन और वर्षा नेताम को शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें :  Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल

50 हजार रुपये मांग का आरोप Pension Case 

संतोषी ध्रुव ने जांच समिति के समक्ष दिए बयान में आरोप लगाया था कि पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर और लिपिक महेश्वर मार्कण्डेय द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने यह भी बताया था कि इस संबंध में उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों को सौंपा जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय

ऑडियो जांच नहीं होने का दावा

पीड़िता का कहना है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग जांच समिति के सामने पेश नहीं की गई, इसके बावजूद रिपोर्ट में ऑडियो की आवाज स्पष्ट नहीं होने का उल्लेख किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जांच के इस तरह की टिप्पणी कैसे की गई।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

संतोषी ध्रुव ने कहा कि वह पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्यों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करेंगी। उन्होंने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जांच समिति की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच कराने की मांग भी की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें :  Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों पर हाईकोर्ट की निगरानी जारी, डीन ने सौंपे शपथपत्र, 18 अगस्त तक मांगी नई रिपोर्ट
Chhattisgarh Police Transfer News : तबादला आदेशों की अनदेखी पर PHQ सख्त, कई थाना प्रभारियों की होगी छुट्टी…!
Surajpur Murder Case : जमीन विवाद में चाचा-भतीजा के परिवार के बीच हिंसक संघर्ष, एक की मौत
Chhattisgarh Weather Update: ओलावृष्टि से सफेद हुई धरती, बिजली गिरने से मजदूर की मौत; तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
Mid Day Meal Incident : कुत्ते का जूठा भोजन परोसा गया बच्चों को, प्रधान पाठक और शिक्षक निलंबित, तीन का वेतनवृद्धि रोकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death
Dowry Death : दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, फरार दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

दुर्ग जिले में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक…

BJP Protest Raipur
BJP Protest Raipur : राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

School Ground Safety
School Ground Safety : स्कूलों के खेल मैदान बने खतरा, बजरी-गिट्टी से बच्चों पर बढ़ा चोट का जोखिम

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : राजधानी के कई…

IIT Hyderabad
IIT Hyderabad : छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

दुर्ग जिले के नंदिनी अहिवारा में उस समय…

Heavy Rain Alert Chhattisgarh
Heavy Rain Alert Chhattisgarh  : 36गढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़ में केलो डैम के 4 गेट खुले

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?