CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maternal Child Health : यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में होगा कुपोषण पर वार

Maternal Child Health : यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में होगा कुपोषण पर वार

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
Maternal Child Health
Maternal Child Health

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal Child Health) को मजबूत करने और कुपोषण मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। राज्य सरकार अब यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सभी संबंधित विभागों के समन्वय से एक प्रभावी और परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं।

यह भी पढ़ें : Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल

यूनिसेफ प्रतिनिधि से मुख्यमंत्री की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण व्यवस्था और बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन क्षेत्रों में स्थायी सुधार के लिए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

कुपोषण उन्मूलन के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन (Nutrition Mission) के लिए केवल एक विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए सभी विभागों को साझा लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से ऐसी मल्टी-सेक्टोरल रणनीति तैयार की जाए, जिससे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में प्रभावी कमी लाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब उनका क्रियान्वयन जमीनी स्तर तक मजबूत तरीके से हो। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने कहा।

यह भी पढ़ें : Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति

स्वस्थ बच्चों से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का भविष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण प्रदेश के भविष्य से जुड़ा विषय है। स्वस्थ बच्चे ही आगे चलकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि उनके परिणामों में सुधार लाना है। इसके लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

यूनिसेफ ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की

यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री का “जय जोहार” कहकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और सरल-सहज लोगों का प्रदेश है।

उन्होंने बताया कि यूनिसेफ लंबे समय से राज्य सरकार के साथ मिलकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश के बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बनेगा।

यह भी पढ़ें : Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत Maternal Child Health 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंथिया मैककैफ्रे का शॉल और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक ‘नंदी’ भेंट कर स्वागत किया।वहीं यूनिसेफ प्रतिनिधि ने भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया।

यह भी पढ़ें : WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ की प्रमुख सीमा कुमार, अनिल गुलाटी और डॉ. बाल पारितोष दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No Flex Zone Raipur : शहर की सूरत बदलने की तैयारी, रायपुर के छह व्यस्त मार्गों पर लगा विज्ञापनों पर पूर्ण प्रतिबंध
Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, आरंग में बाढ़ जैसे हालात
Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Heat Wave : प्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले कुछ दिनों में और तपेगा मौसम
Chief Minister Naunihal Scholarship 2025: नौनिहालों के भविष्य से जुड़ी योजना, आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?