CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
WCD Recruitment 2026
WCD Recruitment 2026

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्थान) के पद के लिए चयनित 47 अभ्यर्थी (WCD Recruitment 2026) पिछले चार महीने से पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं।

Contents
  • WCD Recruitment 2026 110 पदों पर भर्ती की थी योजना
    • विभाग ने बताया नियुक्ति में देरी का कारण

लोक सेवा आयोग की परीक्षा और साक्षात्कार सफलतापूर्वक पूरा करने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से चयनित अभ्यर्थियों में नाराजगी है। विभाग ने मामले  में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें : Mango Research : छत्तीसगढ़ में आम की 20 नई वैरायटी पर शोध, किसानों की बढ़ेगी आय

चार महीने से नहीं मिली पदस्थापना

चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे हो चुके हैं, लेकिन दस्तावेज सत्यापन और पदस्थापना की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि शुरुआत में जल्द नियुक्ति का भरोसा दिया गया था, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  Koriya Crime Case : प्रेम विवाह से नाराज होकर गर्भवती महिला के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

2025 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2025 में इन पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा था। आयोग ने 7 अक्टूबर 2025 को 55 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। बाद में संशोधित आदेश के तहत पदों की संख्या घटाकर 47 कर दी गई।

इसके बाद 18 जनवरी 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई और 6 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए। साक्षात्कार के लिए 144 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें 141 उम्मीदवार शामिल हुए। 11 मार्च 2026 को अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें :  Raipur Railway Ticket Checking :  रायपुर रेल मंडल में सघन टिकट जांच, 121 यात्रियों से 78 हजार रुपये से अधिक जुर्माना

WCD Recruitment 2026 110 पदों पर भर्ती की थी योजना

दस्तावेजों के अनुसार विभाग में कुल 110 अधीक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित थी। इनमें 55 पद पदोन्नति और 55 पद सीधी भर्ती के लिए निर्धारित किए गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने 22 मई 2025 को स्वीकृति भी प्रदान की थी।

यह भी पढ़ें :  Kushalpur Drain Project : निगम अधिकारियों की गैरहाजिरी से एनएचएआई की अहम बैठक टली

विभाग ने बताया नियुक्ति में देरी का कारण

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि पीएबी के निर्देशों के तहत एनजीओ द्वारा संचालित बाल संरक्षण गृहों का संचालन सरकार को करना था, जिसके अनुरूप भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई।

उन्होंने बताया कि मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस संबंध में विधि विभाग से अभिमत मांगा गया है। अभिमत प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई और पदस्थापना (WCD Recruitment 2026) पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  WCD Recruitment 2026 : चार महीने से अटकी नियुक्तियां, चयनित 47 अधीक्षक पदस्थापना का कर रहे इंतजार

छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में नया खुलासा, 7 करोड़ का गबन
BJP surrounds Bhilai Corporation : भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन, पार्षद से छीना माइक
German Radial Drill Machine Revival : बिजलीकर्मियों ने 60 साल पुरानी जर्मन मशीन को अपने कौशल से किया पुनर्जीवित
बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर फुहारों से राहत, रायपुर में 44°C पार का अनुमान
बिलासपुर में बिल्डर ने नाले पर बनाई अवैध सड़क:महंगे दामों में प्लाट बेचने की थी तैयारी, निगम ने तोड़ा सड़क, बिल्डर से होगी पैसे की वसूली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?