CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Child Marriage Free Campaign : 2028-29 तक छत्तीसगढ़ का बड़ा संकल्प, क्या सचमुच खत्म होगा बाल विवाह!

Child Marriage Free Campaign : 2028-29 तक छत्तीसगढ़ का बड़ा संकल्प, क्या सचमुच खत्म होगा बाल विवाह!

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Child Marriage Free Campaign
Child Marriage Free Campaign

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक (Child Marriage Free Campaign) उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है।

बालोद बना राष्ट्रीय उदाहरण

विगत दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया। दस्तावेजों के सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले के सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त का दर्जा मिल गया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ बालोद जिला पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन गया है। (Child Marriage Free Campaign)

बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने सभी पंचायतों और नगरीय निकायों को इस प्रयास में सक्रिय सहयोग देने के लिए धन्यवाद भी दिया। यहीं से यह उपलब्धि बालोद जिले की पहचान बन गई।

सूरजपुर की 75 ग्राम पंचायतें भी बाल विवाह मुक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले की 75 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। विगत दो वर्षों में इन पंचायतों से भी बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। इसे राज्य सरकार ने सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। (Child Marriage Free Campaign)

बाल विवाह उन्मूलन केवल सरकारी अभियान नहीं, सामाजिक परिवर्तन का संकल्प – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बाल विवाह उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमारा लक्ष्य है कि चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाए। यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य जिलों में भी पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। (Child Marriage Free Campaign)

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि बालोद की यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि समाज और सरकार मिलकर कार्य करें तो बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। सूरजपुर की उपलब्धि भी इस दिशा में एक मजबूत कदम है। इस अभियान में यूनिसेफ का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

छत्तीसगढ़ की इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर एक मील का पत्थर माना जा रहा है। “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” को गति देने में यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सामुदायिक भागीदारी और शिक्षा को केंद्र में रखकर काम किया जाए तो देश से बाल विवाह जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन संभव है। राज्य सरकार अब चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों को भी बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी कर रही है। 2028-29 तक पूरे छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य न केवल राज्य, बल्कि देश को बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के और निकट ले जाएगा।

Stock Market : कच्चे तेल और विदेशी निवेशकों की चाल पर टिकी बाजार की नजर, इस हफ्ते बढ़ सकती है उठापटक
Chhattisgarh Ex-Servicemen Conclave: रायपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय मंथन
पिता ने 2 नाबालिग बेटियों का किया यौन उत्पीड़न, मिली 6 साल जेल की सजा
नकाब लगाकर घुसे और मशीन से काटा एटीएम, 30 लाख रुपये ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
Operation Sindoor: राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर…, एस जयशंकर के बयान पर संदीप दीक्षित का पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder of disabled woman : पुलिस चौकी के पास दिव्यांग महिला की हत्या, दुर्ग में फैली सनसनी

  सीजी भास्कर, 17 मई। दुर्ग जिले के…

68 passengers were evacuated safely.
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

सीजी भास्कर, 17 मई। चलती ट्रेन के बी-1…

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Big break : बीस हजार दे नहीं तो FIR में नाम देख लेना, ऐसी धमकी देने वाला Head Constable रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने करी कार्रवाई

23/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh High Court Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति की उम्रकैद बरकरार; कहा— ‘मरते हुए इंसान के होंठों पर सत्य निवास करता है’

09/04/2026
Forced Conversion Marriage
देश-दुनिया

Forced Conversion Marriage : सख्त हुआ धर्मांतरण कानून, धर्म छिपाकर की गई शादी अब होगी अमान्य

06/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?