CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » President Draupadi Murmu Ambikapur Visit : सरगुजा में इतिहास दोहराने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

President Draupadi Murmu Ambikapur Visit : सरगुजा में इतिहास दोहराने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
President Draupadi Murmu Ambikapur Visit
President Draupadi Murmu Ambikapur Visit

20 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु अंबिकापुर में करेंगी जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ।

कार्यक्रम में झांकियों, नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा मंच।

1952 के बाद सरगुजा की धरती पर पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मु।

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu Ambikapur Visit) अंबिकापुर पहुंचेंगी और यहां कालेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इस दौरान सरगुजा अंचल एक बार फिर जनजातीय परंपरा, संस्कृति और वीरता के रंग में रंग जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मु (President Draupadi Murmu Ambikapur Visit) जनजातीय महानायकों की स्मृति को नमन करेंगी। यह आयोजन जनजातीय समाज के संघर्ष, साहस और गौरव को समर्पित रहेगा।

राज्य स्तरीय करमा नृत्य महोत्सव के समापन के साथ विभिन्न जनजातीय नृत्यों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल को जनजातीय सभ्यता की झलक देने वाले रंगों, प्रतीकों और लोक कलाओं से सजाया जाएगा।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में जनजातीय इतिहास, समाज सुधार और वीर सेनानियों पर चर्चा होगी। मंच पर इन महानायकों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी और उनकी जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी ।

देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद भी आए थे सरगुजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सरगुजा आने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद (President Draupadi Murmu Ambikapur Visit) भी वर्ष 1952 में राष्ट्रपति बनने के बाद पंडोनगर आए थे। जिस भवन में वे ठहरे थे, उसे आज राष्ट्रपति भवन के नाम से जाना जाता है। यह भवन आज भी सरगुजा की ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है।

कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

प्रशासनिक स्तर पर आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच सज्जा और आमंत्रण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की विशेष टीम गठित की जा रही है। कालेज मैदान और आसपास के इलाकों में सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। शहर की सड़कों, प्रमुख चौक-चौराहों और प्रवेश द्वारों को जनजातीय कला और प्रतीकों से सजाया जाएगा।

नवंबर के दूसरे सप्ताह में सचिव स्तर के अधिकारी अंबिकापुर आकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। भाजपा संगठन ने भी कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर व ग्रामीण इलाकों में जनजातीय समाज के बीच जाकर आयोजन के महत्व को बता रहे हैं।

Pakistani Woman Teacher in Bihar : फर्जी दस्तावेजों से बनी सरकारी स्कूल की शिक्षिका, पांच दशक से छिपा रही पहचान
एक महीने नहीं चुकाई किस्त…’ रिकवरी एजेंट ने मचाया तांडव, परिवार को किया बेघर, मारपीट कर मकान पर लगा दिया ताला
Aamir Khan Junaid Khan Film : बेटे की फिल्म के लिए आगे आए आमिर खान, ‘धुरंधर’ का असर भांप पहले ही टाल दी रिलीज़
क्रिप्टो स्कैम में फंसे पूर्व फौजी को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
हिंदी बोलना मातृभाषा का अपमान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का सम्मान… संवाद प्रोग्राम पर बोले किशन रेड्डी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी की मौत, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार पर उठाए सवाल

Illegal Liquor Smuggling : अस्पताल में करीब दो…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : दिवाली से पहले सोना-चांदी चमके, कीमतों में जोरदार उछाल; जानें ताजा भाव

Gold Silver Price 2026: अमेरिकी शेयर बाजार में…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 900 अंक उछला; रिलायंस के शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Indian Stock Market : निवेशकों को बाजार में…

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?