CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर क्यों लगा 1 हजार रुपये का जुर्माना?

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर क्यों लगा 1 हजार रुपये का जुर्माना?

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद जियाउर्रहमान बर्क को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उन पर जुर्माना भी लगा दिया गया. सांसद बर्क ने अपने घर के निर्माण के नक्शे को सुधार कर पेश नहीं किया तो एसडीएम ने सांसद पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. साथ ही सुनवाई की नई तारीख तय कर दी. सांसद से यह भी कहा गया है कि नक्शे में सुधार कराकर पेश किए जाने के बाद ही नक्शे को मंजूरी दी जाएगी.

जियाउर्रहमान बर्क को नक्शे से जुड़े मामले में पहली बार जुर्माना नहीं लगाया गया है. इससे पहले भी उन पर जुर्माना लगाया जा चुका है. इस बार बर्क को संभल जिले में दीपा सराय के पास घर में हुए निर्माण के नक्शे को सुधार कराकर पेश करना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके.

15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

एसडीएम कोर्ट ने एमपी जियाउर्रहमान बर्क के मकान के मामले में नक्शा नहीं पेश किए जाने पर एक हजार का जुर्माना लगा दिया. इस पर बर्क के वकीलों ने नक्शा पेश किए जाने को लेकर थोड़ा और समय की मांग की, इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 15 जुलाई तय कर दी. यूपी में बिना अनुमति के निर्माण कराना उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है.

सांसद बर्क पर आरोप है कि उन्होंने नक्शा पास कराए बिना ही घर का निर्माण करा दिया. इसी मामले पर एसडीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. सांसद के वकील कोर्ट से लगातार मकान के शमन (वैधता) के लिए समय की मांग करते रहे हैं. खास बात यह है कि हर सुनवाई में या तो साक्ष्य नहीं दिए गए या नक्शा पेश नहीं किया गया, जिस कारण सुनवाई की तारीख बार-बार बढ़ती जा रही है.

2 महीने पहले भी किया गया था जुर्माना

एक बार फिर बर्क के वकीलों ने समय की मांग की है. कोर्ट ने अगली तारीख 15 जुलाई रखी है. बर्क को इस बार एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि इससे पहले 2 महीने पहले 500 रुपये का जुर्माना ठोका गया था.

सांसद की ओर से मकान को लेकर नक्शा नहीं होने के लिए कोई वैध औचित्य या ठोस कारण कोर्ट या प्रशासन के समक्ष पेश नहीं किया है, बल्कि वे इस केस में विलंब शुल्क सहित नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कर रहे हैं.

एसडीएम विकास चंदर का कहना है कि जो नक्शा भेजा गया था, उसमें कुछ सुधार के लिए निर्देश दिए गए थे, और इसमें सुधार के साथ 8 जुलाई को नक्शा पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका. कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक माना और इस वजह से एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

‘ट्रैफिक मैन’ महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक, 18 साल से चला रहे सड़क सुरक्षा का अभियान
Odisha Development Projects : मोदी ने ओडिशा को दी 60,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- भाजपा गरीबों…!
All-Party Delegation : प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के दिए नाम न शामिल करने पर जयराम रमेश का बड़ा बयान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ये 10 चीजें कर सकता है!
Drug Trafficker Arrest Lucknow: लखनऊ में 50 हजार की इनामी तस्कर नसरीन बानो पकड़ी गई, घर में ही बनाती थी ब्राउन शुगर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?