CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जूनागढ़ में फिल्म दृश्यम जैसा केस, महिला का मर्डर कर छिपाई ऐसी जगह लाश, 13 महीने तक उलझी रही पुलिस

जूनागढ़ में फिल्म दृश्यम जैसा केस, महिला का मर्डर कर छिपाई ऐसी जगह लाश, 13 महीने तक उलझी रही पुलिस

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक रहस्यमयी हत्या की खबर सामने आई है. पुलिस ने एक महिला का कंकाल बरामद किया है. हत्या बिल्कुल दृश्यम फिल्म की तर्ज पर अंजाम दी गई थी. आरोपी ने पुलिस को लंबे समय तक गुमराह किया. मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय दया सवलिया के रूप में हुई है.

दया सवलिया जनवरी 2024 से लापता थीं. घटना का मुख्य संदिग्ध 28 वर्षीय हार्दिक सुखाड़िया बताया जा रहा है, जो लंबे समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा था.दया सवलिया जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका के रूपावटी गांव की निवासी थीं, जो 2 जनवरी 2024 से लापता थीं. कुछ दिन बाद उनके पति ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, दया अपने घर से नकदी और आभूषण लेकर निकली थीं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला.

दंपति का 11 साल का एक बेटा भी है.पुलिस ने किया आरोपी का पर्दाफाशपुलिस जांच में सामने आया कि दया सवलिया का हार्दिक सुखाड़िया के साथ विवाहेतर संबंध था. शुरुआत में पुलिस को शक था कि हार्दिक इस मामले में शामिल हो सकता है, लेकिन हार्दिक ने पुलिस को गुमराह किया कि दया किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई है. पर्याप्त सबूतों के अभाव में पुलिस हार्दिक पर कार्रवाई नहीं कर सकी. कुछ समय बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को नए सबूत मिले जिनके आधार पर आरोपी हार्दिक से दुबारा सख्ती से पूछताछ की गई. इस बार आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

पूरा मामला दृश्यम फिल्म जैसा है. 27 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को वारदात स्थल पर ले जाकर जांच की, जहां एक कुएं से दया सवलिया के कंकाल के अवशेष बरामद हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 13 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस केस को सॉल्व किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस घटना की आगे की कार्रवाई कर रही है.शादी के दबाव से परेशान होकर की हत्याजांच में सामने आया कि दया सवलिया आरोपी हार्दिक सुखाड़िया से शादी करना चाहती थी. हार्दिक इसके लिए तैयार नहीं था.

इस कारण आरोपी ने पीड़ित दया से छुटकारा पाने की योजना बनाई. 3 जनवरी 2024 को हार्दिक ने दया को अमरेली जिले के हडाला गांव के बाहरी इलाके में बुलाया. आरोपी ने पीड़ित दया के सिर पर बड़े पत्थर से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई. फिर आरोपी ने शव को एक कुएं में फेंक दिया.

ED और CBI अफसर बता महिला कारोबारी को किया Digital Arrest, मनी लांड्रिंग का भय दिखा 1 करोड़ 60 लाख निकाल लिए खाते से, FD की रकम भी इस Fraud में चली गई
Hathras Murder Over Food: रोटी के लिए मना करने पर युवक ने बुजुर्ग की भाला घोंपकर की हत्या…
झुग्गी में सो रहा था परिवार, ट्रेलर ने रौंदा… 3 बच्चों की मौत, एक घायल
Digital Arrest Scam : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 32 लाख की ठगी, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
Chhattisgarh Ration Card Scam: डुप्लीकेट आधार से चला राशन कार्ड घोटाला, नाबालिग और 110 साल से ज्यादा उम्र वालों के नाम पर उठ रहा था अनाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में 50 हजार तक की रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?