CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

CG Road Accident : रफ्तार का तांडव – चार जिलों में भीषण हादसे, आरक्षक समेत 4 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
23/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर कई परिवारों (CG Accident news) बिलासपुर, दुर्ग और बालोद जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक आरक्षक समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक युवक की जान उस समय चली गई, जब वह सड़क पर गिरी महिला की मदद करने के लिए आगे आया था। महिला को सुरक्षित हटाने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित रहा।

इसी तरह बालोद जिले में ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक ठनेश टेमार्य की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि आरक्षक मोटरसाइकिल से समंस तामिली के लिए (CG Accident news) जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक बस के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

बिलासपुर जिले के घासीपुर क्षेत्र में भी तेज रफ्तार वाहन ने 25 वर्षीय युवक संजय कुमार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में 23 वर्षीय नवीन कुमार की जान चली गई, जबकि एक अन्य बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

इसके अलावा रायपुर के अलग-अलग इलाकों में भी कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं। नया रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ों के बीच जा फंसी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल (CG Accident news) हो गया। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र और पचपेड़ी नाका के पास भी वाहनों की टक्कर से यातायात बाधित रहा और कई लोग घायल हुए।

लगातार हो रहे सड़क हादसे इस बात का संकेत दे रहे हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही प्रदेश में बड़ी समस्या बन चुकी है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Rape of a minor girl : परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी
Oh….my….God…. छत्तीसगढ़ की राजधानी में 32 लाख रूपये की अफीम पकड़ाई 🛑 पंजाब का यह ड्राइवर तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने धरदबोचा
Raipur Current Death : थाने के बाहर वाटर कूलर बना मौत का जाल, युवक की करंट से मौत; बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत
Krait Snakes : सब्जियों की थैली से निकला खतरनाक करैत सांप, बाल बाल बची एक परिवार की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?