CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत

Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत

By Newsdesk Admin
17/08/2026
Share
Raipur Car Bonnet Death
Raipur Car Bonnet Death

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने की कोशिश कर रहे एक युवक की कार से गिरने के बाद मौत हो गई। विवाद के दौरान युवक कार के बोनट पर चढ़ गया था। आरोप है कि कार चला रहे युवक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। करीब 200 मीटर तक कार चलने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। (Raipur Car Bonnet Death)

Contents
  • गर्लफ्रेंड को दोस्त के साथ देखकर हुआ विवाद : Raipur Car Bonnet Death
  • कार के बोनट पर चढ़ा युवक, आगे बढ़ा दी गाड़ी

मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी कारोबारी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के तीन दिन बाद भी कार चालक भरत मंगनानी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें : Durg Youth Death Case : गर्लफ्रेंड के घर की छत पर मिला युवक का शव, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद

Raipur Car Bonnet Death
Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत

 

गर्लफ्रेंड को दोस्त के साथ देखकर हुआ विवाद : Raipur Car Bonnet Death

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर परमप्रीत सिंह महोबा बाजार से एम्स की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पुलिस के अनुसार, परमप्रीत और युवती करीब 3 से 4 साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी चल रही थी। युवती अपनी मां को लेने राजिम जाने वाली थी और परमप्रीत ने उसे खुद लेने की बात कही थी। युवती दोस्त भरत के साथ दुर्ग से रायपुर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें : 

कार के बोनट पर चढ़ा युवक, आगे बढ़ा दी गाड़ी

विवाद के बाद युवती भरत के साथ जाने लगी। इससे नाराज परमप्रीत ने दोनों से बहस की और भरत की कार में टक्कर मार दी। कार रुकने के बाद परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया और युवती से नीचे उतरने के लिए कहने लगा।

आरोप है कि इसके बाद भरत ने कार आगे बढ़ा दी। कार करीब 200 मीटर तक चलती रही और इसी दौरान परमप्रीत नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस ने कार चला रहे भरत मंगनानी के खिलाफ मामला (Raipur Car Bonnet Death) दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन वीक मनाने Girlfriend के घर पहुंचे युवक की हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से पिटाई, घायल युवक को ले गए अस्पताल लेकिन नहीं बची जान, जांच में जुटी पुलिस

Job Scam : मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आखिर कैसे ऐंठ लिए लाखों रुपए
“भाषा पर संयम न रखने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो मैं करूंगा”- छत्तीसगढ़ अफसरों पर भड़के CM विष्णुदेव साय, आज कलेक्टर तो कल SP की लगेगी Class
Fire Accident Bhilai News : आधी रात को लगी भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू
रायपुर: डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी – परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उड़ाए पैसे
Online Token System : ऑनलाइन टोकन से बदली धान खरीदी की तस्वीर, किसानों की समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

1 Crore Jewellery Theft
1 Crore Jewellery Theft : सीतापुर में ज्वेलरी चोरी का खुलासा जल्द, ओडिशा से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर

1 Crore Jewellery Theft : फरार आरोपियों की…

Khuntaghat Dam Viral Video
Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक

Khuntaghat Dam Viral Video : जिस स्थान पर…

Highway Ambulance Emergency Guidelines
Ambulance Emergency Guidelines : हाईवे हादसों में अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, देरी पर एजेंसी पर लगेगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Highway Ambulance Emergency Guidelines : उद्देश्य सड़क हादसों…

Korba BJP Protest
Korba BJP Protest : राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गाया ‘वंदे मातरम्’

Korba BJP Protest :मौके पर राष्ट्रगीत का सम्मान…

Raipur Car Bonnet Death
Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत

Raipur Car Bonnet Death : गिरफ्तारी के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?