CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Hotel Death Case : गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया युवक, सुबह बेड पर मिली लाश

Bhilai Hotel Death Case : गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया युवक, सुबह बेड पर मिली लाश

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक होटल के कमरे से 19 साल के म्यूजिक आर्टिस्ट का शव मिला है। शादाब मंगलवार शाम चार साल बड़ी अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड के साथ सुपेला क्षेत्र के एक होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद होटल के कमरे में उसका शव मिला। (Bhilai Hotel Death Case)

Contents
  • अब जानिए पूरा मामला : Bhilai Hotel Death Case
  • भाई बोला- सादाब ऐसा कदम नहीं उठा सकता

परिवार वालों ने लड़की पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। उसने भाई को बेल्ट से मारा फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया। भाई की हत्या के बाद लड़की उसकी बॉडी के साथ रात भर रही।

युवक के दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। उसने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह अपनी नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था।

दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी। जिस दिन शादाब होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया था। इसे लेकर शादाब की गर्लफ्रेंड नाराज हो गई। फिर दोनों कपल्स के बीच में लड़ाई हुई। बाद में युवक ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और कमरे से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला की मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

अब जानिए पूरा मामला : Bhilai Hotel Death Case

जानकारी के अनुसार, शादाब (19) जवाहर नगर, अटल आवास का रहने वाला था। म्यूजिक आर्टिस्ट था। पियानो बजाता था। शादाब चार साल बड़ी गर्लफ्रेंड (23) के साथ मंगलवार शाम सुपेला क्षेत्र के एक होटल पहुंचा था। दोनों ने वहां एक कमरा लिया था। कुछ समय बाद होटल के कमरे में उसका शव मिला।

वहीं, शादाब के परिवार वालों और उसके दोस्तों ने पुलिस की आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

परिवार का कहना है कि जिस हालत में उसका शव मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर यकीन करना मुश्किल है। उनका आरोप है कि शादाब की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

भाई बोला- सादाब ऐसा कदम नहीं उठा सकता

मृतक सादाब के भाई अल्ताफ शेख ने बताया कि उनका भाई करीब 6 महीने से चाहत झा नाम की युवती के साथ रिलेशनशिप में था। युवती बांबे आवास की रहने वाली है। मंगलवार को सादाब और उसकी गर्लफ्रेंड कुणाल होटल गए थे।

अल्ताफ शेख के मुताबिक, उन्हें भाई के दोस्तों से जानकारी मिली कि होटल में युवती के मौजूद रहने के दौरान सादाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सादाब के दोस्त होटल पहुंचे थे और उन्हें उस वक्त चेक आउट करना था, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

दोस्तों ने करीब दो-तीन घंटे तक इंतजार किया। उन्हें लगा कि दोनों कमरे में सो रहे होंगे। अल्ताफ के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद फिर कमरे में गई। यह पूरी घटना (Bhilai Hotel Death Case) होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

अल्ताफ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे सादाब के दोस्त दोबारा कमरे पर पहुंचे, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में जब दरवाजा खुला तो सादाब की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि वहां स्कार्फ से फंदा बना हुआ दिखाई दिया।

मृतक के भाई ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। उनका कहना है कि उनका भाई ऐसा कदम नहीं उठा सकता था।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादाब के परिवार ने मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh Kharif season 2025 : प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी का सिलसिला शुरू…
“मुझे भगवान बुला रहे…..” मम्मी-पापा को कागज में ऐसा लिख 14 साल का बेटा हुआ गायब, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, तलाश में जुटी पुलिस
नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक
Late Night Street Clash : देर रात रास्ते से बर्थडे केक और टेबल हटाने को लेकर मारपीट, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Bhilai Steel Plant Internship : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में अवसर, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 160 पदों पर निकली भर्ती; 9 हजार मिलेगा मानदेय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

VBG Ramji Yojana
VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 08…

Raipur Factory Blast : 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, CM साय के निर्देश पर फैक्ट्री सील

Raipur Factory Blast

Mahadev App Case : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार

Mahadev App Case

Chhattisgarh Police Promotion List : 61 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Police Promotion List

Mamata Banerjee Slaps Protesters : कोलकाता में TMC–BJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

Mamata Banerjee Slaps Protesters

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?