CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

By Newsdesk Admin
17/08/2026
Share
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पाटन से टोलाघाट तक भव्य कांवर यात्रा (Kanwar Yatra Patan) निकाली गई। लगातार हो रही बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में कांवर लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बोल बम (Bol Bam) और हर हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Contents
  • भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा
  • बारिश में भी गूंजता रहा हर हर महादेव
  • आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व : जितेन्द्र वर्मा
  • एक मुट्ठी दान से तैयार हुआ महाप्रसाद
  • सोनहा बादर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां
  • जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता
  • टोलाघाट में श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत


यह भी पढ़ें : GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

 

भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा

यात्रा का शुभारंभ पाटन के ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद हजारों शिवभक्त कांवर लेकर टोलाघाट के लिए रवाना हुए। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का कारवां लगातार आगे बढ़ता रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालुओं ने डीजे पर गूंज रहे भजनों के बीच भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर यात्रा में सहभागिता निभाई।


>>>>यह भी पढ़ें : National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

बारिश में भी गूंजता रहा हर हर महादेव

सावन सोमवार (Sawan Somwar) पर निकली कांवर यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। लगातार बारिश के बावजूद कांवरियों की लंबी कतार और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सेवाभावी लोगों ने कांवरियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। सेवा कार्यों के जरिए स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें : Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

आस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व : जितेन्द्र वर्मा

कांवर यात्रा के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा आस्था, अनुशासन, सेवा, श्रद्धा, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का महापर्व है। बारिश ने शिवभक्तों के उत्साह को रोकने के बजाय उनकी आस्था को और मजबूत किया। भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बारिश में भी यात्रा पूरी की, जो पाटन क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सामूहिक आस्था का उदाहरण है।

उन्होंने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्वयंसेवकों तथा आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


>>>>यह भी पढ़ें : Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

 

एक मुट्ठी दान से तैयार हुआ महाप्रसाद

टोलाघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (Mahaprasad) की व्यवस्था एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम अभियान के माध्यम से प्राप्त अन्न सहयोग से की गई। श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए अन्न और सहयोग से तैयार महाप्रसाद का शिवभक्तों के बीच वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

 

सोनहा बादर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

टोलाघाट में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायक जितेंद्र साहू कृत सोनहा बादर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

 

यह भी पढ़ें : BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

 

जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता

धार्मिक आयोजन में दुर्ग के सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर, साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, ज्योति प्रकाश साहू, कमलेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सभापति प्रणव शर्मा सहित जनपद सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : BJP New Team : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

 

टोलाघाट में श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

टोलाघाट (Tola Ghat) पहुंचने के बाद कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य किए गए। स्थानीय लोगों और आयोजन से जुड़े स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, हर्षा लोकमणि चंद्राकर, रोमनाथ वर्मा, माधव प्रसाद वर्मा, राजेश्वरी वर्मा, दिलीप साहू, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, संदीप बंछोर, आशीष बंछोर, भास्कर वर्मा, नारद साहू, संजू वर्मा, सागर सोनी, केवल देवांगन, निशा सोनी, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर, संगीता धुरंधर, अन्नपूर्णा पटेल, बाबा वर्मा उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा नेहा वर्मा, तृप्ति चंद्राकर, जयश्री राजपूत, संगीता सिंह, विनय चंद्राकर, शीतला ठाकुर, उपासना वैष्णव, सीता साहू, गीता वर्मा, समीर बंछोर, प्रवीण मड़रिया, अजय निर्मल, नोहर साहू, कमलेश साहू, विजय बंछोर, दामोदर चक्रधारी, नारद सेन, जयप्रकाश साहू, डा. सुरेश साहू, राजू निषाद, रागिनी निषाद, प्रेमलाल साहू, इंदिरा साहू, आरएन वर्मा, विनोद साहू, घनश्याम सोनी, गिरधर बघेल, रमेश देवांगन, खेमीन साहू, तनुजा साहू, चित्रसेन कलिहारी, फत्ते वर्मा, प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, प्रमोद नेमा, प्रमोद बाघ, मदन बढ़ाई, विजय ताम्रकार, रवि सिंगौर, विनय चंद्राकर, बीरेंद्र कौशिक, कामता सिंगौर, लुभम बंछोर, पुष्पेंद्र बंछोर, गोकुल वर्मा, मनोज वर्मा, गुलशन सोनी, राहुल देवांगन, डा. श्रवण साहू, राजेंद्र साहू, मिलन देवांगन, कुणाल वर्मा, आर्यन देवांगन, तामेश वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, आकाश यदु, भूपेश साहू, विद्यासागर निषाद सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें : Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत

Child-lifting rumours spark chaos in Lohandiguda : गुस्साई भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़
स्कूल में घुसकर 12वीं के छात्र को तीन युवकों ने पीटा, वकील चाची ने थाना में दर्ज कराई रपट
कवर्धा कांड Update : दुर्ग जेल में बंद 33 महिलाओं की रेकमेन्डेशन रिपोर्ट चीफ जस्टिस, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल को भेजी गई
Bhilai Fake Police Thar : “पुलिस” लिखी थार से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Codeine syrup smuggling busted :कूरियर नेटवर्क पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?