CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति

Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति

By Newsdesk Admin
18/11/2026
Share
Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति
Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति

सीजी भास्कर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 18 नवंबर 2026। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति की हत्या कर दी। घटना 16 नवंबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच ग्राम सिवनी बाजोपारा में हुई। मृतक शराब पीकर घर पहुंचा था और पत्नी से विवाद कर रहा था। आरोप है कि मारपीट से आक्रोशित पत्नी ने कुल्हाड़ी से उसके चेहरे, गर्दन और सीने पर कई वार कर दिए। इस हत्या के मामले (Mohla Manpur Murder Case) में पुलिस ने आरोपित पत्नी मालती बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • शराब पीकर घर पहुंचा था पति, हुआ विवाद
  • घर की परछी में खाट पर मिला शव
  • खड़गांव पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Durg Road Accident News : दुर्ग में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, बाइक की टक्कर से एक ने तोड़ा दम; साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला

शराब पीकर घर पहुंचा था पति, हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक कारजू राम पुरामें (30) 16 नवंबर की रात शराब पीकर घर पहुंचा था। इस दौरान उसका पत्नी मालती बाई से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कारजू राम ने पत्नी के साथ मारपीट की। इससे आक्रोशित होकर मालती बाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पति के चेहरे, गर्दन तथा सीने पर वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण कारजू राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक आदतन शराब पीता था और आए दिन विवाद कर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

घर की परछी में खाट पर मिला शव

घटना की जानकारी 17 नवंबर की सुबह मालती बाई ने महाराष्ट्र के सावरगांव में रह रही अपनी सास जंगाय बाई को फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद जंगाय बाई अपनी बेटी और दामाद के साथ गांव पहुंचीं। घर की परछी में खाट पर बेटे का शव पड़ा हुआ था। मौके पर दीवार पर खून के छींटे मिले। वहीं, खाट के नीचे खून लगी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। घटनास्थल की स्थिति देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

खड़गांव पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

इसके बाद जंगाय बाई ने ग्राम पटेल, कोटवार और सरपंच पति के साथ खड़गांव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले में आरोपित मालती बाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

Chhattisgarh Fireman Vacancy : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती…इस तारीख से शुरू होगा आवेदन…
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती
उद्घाटन तारीख को लेकर विवाद:मेक इन इंडिया के तहत बनाया वन भैंसा
केस से धारा हटाने के लिए रिश्वत मांगने पर महिला SI सस्पेंड…
Durg Crime News : अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति
Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति

मारपीट से आक्रोशित पत्नी ने कुल्हाड़ी से उसके…

Durg Road Accident News : दुर्ग में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, बाइक की टक्कर से एक ने तोड़ा दम; साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला
Durg Road Accident News : दुर्ग में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, बाइक की टक्कर से एक ने तोड़ा दम; साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला

दोनों घटनाओं (Durg Road Accident News) में घायलों…

Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग
Sonia Gandhi Book Controversy : सोनिया गांधी की किताब पर मचा बवाल, शिंदे गुट ने फाड़ी प्रतियां; प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

इस विवाद (Sonia Gandhi Book Controversy) की वजह…

Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले
Chhattisgarh Cabinet Decisions 2026 : गांवों में नलजल योजना के लिए मिलेगा अनुदान, 40.98 करोड़ से अबूझमाड़ में खुलेगा कॉलेज; कैबिनेट के 4 बड़े फैसले

ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के…

Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड
Anand Kukreja Extortion Case : 25 करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस महकमे पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

आनंद कुकरेजा रंगदारी मामले ( Anand Kukreja Extortion…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?