CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर

Encounter of Bihar gangsters : 4 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सरगना रंजन पाठक भी ढेर

By Newsdesk Admin
23/10/2025
Share

सीजी भास्कर 23 अक्टूबर। पुलिस ने बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स का एनकाउंटर कर दिया है। इन अपराधियों में सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना कुख्यात रंजन पाठक भी शामिल था। (Encounter of Bihar gangsters)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार में सक्रिय यह गैंग दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था।

क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात रोहिणी सेक्टर-28 इलाके में घेराबंदी की। रात करीब 2:20 बजे पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. दोनों ओर से करीब 15 मिनट तक जबरदस्त गोलीबारी हुई। फायरिंग के दौरान चारों बदमाशों को गोली लगी। उन्हें तुरंत रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (बीएसए) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनकाउंटर स्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। जिन अपराधियों का एनकाउंटर हुआ है, उनमें रंजन पाठक भी है। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। यही गैंग का सरगना था। ये बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। 

रंजन पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज थे। दूसरा अपराधी बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। इसकी भी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

मनीष पाठक करता था प्लानिंग : Encounter of Bihar gangsters

इसके अलावा गैंग में शामिल अपराधी मनीष पाठक का भी एनकाउंटर हुआ है। इसकी उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। ये रंजन का रिश्तेदार है।

वारदात को कैसे अंजाम देना है, यही पूरी प्लानिंग करता था। साथ ही पैसों से भी गैंग को सपोर्ट करता था।

पुलिस ने अमन ठाकुर (21 वर्ष) का भी एनकाउंटर किया है। ये हाल ही में गैंग से जुड़ा था। सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिग्मा एंड कंपनी नामक यह गिरोह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था।

यह गिरोह हत्या, रंगदारी, फिरौती और हथियारों की तस्करी में लिप्त था। पिछले कुछ महीनों से यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि –

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और बिहार पुलिस ने रोहिणी में सुबह करीब 2:20 बजे एक मुठभेड़ के दौरान बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों का एनकाउंटर कर दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची है।

Unknown Body Found : सरकारी दफ्तर खुलने से पहले दिखा ऐसा मंजर, तहसील परिसर में मिली लाश से मचा हड़कंप
फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों से मांगता था गंदी तस्वीरें, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा जो बनेगी मिसाल
Bhojshala Survey 🟠 भोजशाला में मिली भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा 🟢 अवशेषों को एएसआइ ने किया सुरक्षित
Dhurandhar Ranveer Singh Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से हिला सिनेमाघर, बॉलीवुड-साउथ दोनों में बढ़ी बेचैनी
FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News :छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में…

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया
Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

मैनपाट में नदी हादसा (Mainpat River Accident) सामने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?