CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aman Saw Gang : गैंगस्टर अमन साव के गुर्गे मयंक को लाया जाएगा रायपुर, प्रोडक्शन वारंट जारी

Aman Saw Gang : गैंगस्टर अमन साव के गुर्गे मयंक को लाया जाएगा रायपुर, प्रोडक्शन वारंट जारी

By Newsdesk Admin
27/11/2025
Share
Aman Saw Gang
Aman Saw Gang

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। गैंगस्टर अमन साव (Aman Saw Gang) के करीबी गुर्गे और इंटरनेट मीडिया पर लगातार धमकियां देने वाले आरोपित सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को 10 दिसंबर को रायपुर पुलिस लेकर आएगी। इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किए गए मयंक को वर्तमान में झारखंड की जेल में रखा गया है। रायपुर की अदालत ने उसके लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।

Contents
  • पीआरए ग्रुप ऑफिस फायरिंग केस का मुख्य आरोपित
  • अमन साव के एनकाउंटर के बाद गैंग की कमान संभाली
  • (Aman Saw Gang) मयंक की ईमेल धमकी
  • अमन साव का अंत और गैंग पर लगातार कार्रवाई

पीआरए ग्रुप ऑफिस फायरिंग केस का मुख्य आरोपित

जुलाई 2024 में तेलीबांधा स्थित पीआरए ग्रुप के दफ्तर पर हुई फायरिंग में मयंक सिंह (Aman Saw Gang) प्रमुख आरोपित के रूप में सामने आया था। इस घटना में अमन साव गैंग के शूटरों ने ऑफिस के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। रायपुर पुलिस ने इस केस में अमन साव गैंग के एक दर्जन से अधिक गुर्गों को पकड़ा था। जांच में खुलासा हुआ कि मयंक विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा था और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से धमकियां दे रहा था।

अमन साव के एनकाउंटर के बाद गैंग की कमान संभाली

मार्च 2025 में हुए एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साव की मौत के बाद गैंग को मयंक सिंह चला रहा था। पुलिस के अनुसार मयंक, इंटरनेशनल गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी भी है और दोनों गैंगों के बीच वह जोड़ने वाली मुख्य कड़ी था।

(Aman Saw Gang) मयंक की ईमेल धमकी

पुलिस जांच में पता चला कि मई 2024 में रायपुर हमले से पहले हरियाणा और झारखंड के कई शूटर पकड़े गए थे। उसी दौरान मयंक ने ईमेल कर चेतावनी दी थी—
“शूटरों की कमी नहीं है, मांग पूरी नहीं हुई तो गोली चलेगी और निशाना नहीं चूकेगा। इसके दो महीने बाद ही 13 जुलाई 2024 को पीआरए दफ्तर के बाहर बाइक सवार शूटरों ने फायरिंग की थी। रायपुर पुलिस ने एक महीने के भीतर अमन साव समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मयंक विदेश भाग गया था और अजरबैजान में पकड़ा गया।

अमन साव का अंत और गैंग पर लगातार कार्रवाई

अमन साव को अक्टूबर 2024 में प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाया गया था। मार्च 2025 में उसे झारखंड वापस ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसके दौरान जवाबी कार्रवाई में वह मार गिराया गया। अब मयंक की गिरफ्तारी और उसे रायपुर लाने के बाद इस गैंग पर कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है।

SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी
India Women ODI World Cup 2025 Squad : वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, लेडी सहवाग टीम से बाहर
Mandhana Wedding Update: स्मृति मंधाना की शादी में टीम इंडिया का होगा भव्य जमावड़ा, कप्तान हरमनप्रीत ने दिया ताज़ा अपडेट
High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
Tilak Varma Century : तिलक का ‘अहमदाबाद’ विजय, 45 गेंदों में तूफानी शतक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

खेल

गिल का कमाल, पिता का मलाल: एजबेस्टन में दोहरा शतक जड़कर भी खुश नहीं पिता, बोले – ‘ट्रिपल सेंचुरी क्यों छोड़ी?’

04/07/2025
खेलछत्तीसगढ़

Junior Basketball Trials India: राजनांदगांव की चार बेटियों का बड़ा चयन, चेन्नई ट्रायल में दिखेगा हुनर

02/04/2026
खेल

IPL 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर, मुंबई इंडियंस को करारा झटका

08/03/2025
अन्यखेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ED के लपेटे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन, पूछताछ के लिए किया तलब, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों के घोटाले की हो रही जांच

03/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?