CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL से पहले इकाना स्टेडियम को 28 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, मैच पर छाए संकट के बादल

IPL से पहले इकाना स्टेडियम को 28 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, मैच पर छाए संकट के बादल

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर 2 मार्च लखनऊ नगर निगम ने इकाना स्टेडियम को 28.42 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स देने के लिए नोटिस जारी किया है. यह नोटिस महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इस महीने होने वाले मैचों और अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों से पहले जारी किया गया है, जिससे इन खेल आयोजनों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेडियम प्रशासन ने इस नोटिस को “अनुचित” करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राहत की मांग करने की योजना बनाई है. अतिरिक्त नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, नगर निगम के जोन-4 ने शनिवार को यह नोटिस जारी किया.जारी किए गए नोटिस में 1 दिसंबर 2020 से बकाया 5.45 करोड़ की राशि और 22.97 करोड़ का बाकी बकाया शामिल है.

श्रीवास्तव ने बताया कि यह निर्णय कानूनी प्रावधानों के तहत लिया गया है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा.उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के खेल मैदानों और स्टेडियमों को ही संपत्ति कर से छूट दी जाती है. चूंकि इकाना स्टेडियम इस श्रेणी में नहीं आता, इसलिए इसे कर भुगतान करना होगा.स्टेडियम प्रशासन का विरोधस्टेडियम के निदेशक उदय सिन्हा ने इस नोटिस को “नियमों के खिलाफ” बताते हुए कहा कि वो जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग करेंगे.

उन्होंने सवाल उठाया कि लखनऊ नगर निगम के नियमों के अनुसार सभी प्रकार के स्टेडियमों को संपत्ति कर से छूट मिलनी चाहिए, फिर इकाना स्टेडियम पर इतनी बड़ी कर देनदारी क्यों लगाई गई?उन्होंने यह भी कहा कि नोटिस में भुगतान की कोई समयसीमा नहीं दी गई है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सिन्हा ने उम्मीद जताई कि यह मामला आईपीएल मैचों को प्रभावित किए बिना जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.स्टेडियम पर क्यों लगाया गया प्रॉपर्टी टैक्स?पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, इकाना स्टेडियम में आईपीएल और अन्य पेशेवर खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें टिकट बिक्री होती है.

इसी आधार पर संपत्ति कर लगाया गया है. फिलहाल, केवल संपत्ति कर ही वसूला जा रहा है, वाटर टैक्स और सीवर शुल्क को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.आईपीएल मैचों पर असर की आशंकाइकाना स्टेडियम आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान है और इस सीजन में यहां कुल सात आईपीएल मैच खेले जाने हैं. ऐसे में इस कर विवाद से इन मैचों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, स्टेडियम प्रशासन को उम्मीद है कि सरकार से बातचीत के बाद इस मुद्दे का समाधान निकल आएगा और मैचों का आयोजन सुचारू रूप से होगा.

“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”
Team India : जून में लगातार मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया, एक महीने में तीनों फॉर्मेट का रोमांच
SZA Mahashivratri 2026 : कौन हैं SZA? पीली साड़ी में ‘शिव शंभू’ का जयकारा लगाकर महाशिवरात्रि मंच पर छा गईं ग्रैमी विनर सिंगर
‘पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर…’, RJD की संसद में चर्चा की मांग, बीजेपी ने किया पलटवार
साइबर ठगी का नया जाल : ठग ने भेजा फोटो, कहा ‘पहचान कौन….❓’ – क्लिक करते ही Account से उड़े रुपये…❗😳
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?