CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संसद में हंगामा, शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा नहीं हो सकी : राजनाथ सिंह ने जताई नाराजगी

संसद में हंगामा, शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा नहीं हो सकी : राजनाथ सिंह ने जताई नाराजगी

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। सोमवार को संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन रहा, लेकिन विपक्षी दलों के हंगामे के कारण भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी।

Contents
  • राजनाथ सिंह ने जताई नाराजगी
  • शुभांशु शुक्ला की देश वापसी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी बीच दोपहर 2 बजे शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) मिशन पर चर्चा शुरू हुई। हालांकि, विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा और कुछ ही देर में लोकसभा को 19 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राजनाथ सिंह ने जताई नाराजगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हंगामे पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:

आज लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ISRO मिशन के पायलट की यात्रा पर विशेष चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा करना और सदन को चलने न देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि –

यह चर्चा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका पर थी, जो राष्ट्रीय उपलब्धियों, देश के सम्मान, स्वाभिमान और वैज्ञानिक-सामरिक संभावनाओं से जुड़ी हुई थी। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वे रचनात्मक सुझाव और आलोचना के लिए चर्चा में भाग ले सकते थे।

शुभांशु शुक्ला की देश वापसी

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 17 अगस्त को भारत लौट आए। उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, और ISRO चेयरमैन वी. नारायणन ने किया।

साथ ही उनके बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर को भी सम्मानित किया गया।

लोकसभा में शुक्ला की वापसी के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा का आयोजन किया गया था, जिसका विषय था:
“अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री और 2047 तक विकसित भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।”

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है, और ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई घायल महिलाएं पहुंचाई गईं अस्पताल
नाग पंचमी पर निकली नागिन, 15 दिन पहले गलती से मारा गया था नाग – गांव में फैली दहशत…
मध्य प्रदेश में 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर बेची, रिकॉर्ड में दिखाया नष्ट..
Tamnār Violence Case Chhattisgarh: प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक से अमानवीय व्यवहार, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप
झारखंड के मंत्री का Facebook पेज हैक, अश्लील कंटेंट देख समर्थकों में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmers Protest
Farmers Protest : किसानों ने बुला लिया बड़ा घेराव, अब पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे साथ

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 20…

Ambikapur student protest : 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, सुनाई पीड़ा

Ambikapur student protest

Three Bears Found Dead in Surajpur Forest : वन विभाग में मचा हड़कंप

Three Bears Found Dead in Surajpur Forest

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : बीएसपी की सुरक्षा, विस्तार और रोजगार के मुद्दों पर विधायक रिकेश सेन ने की चर्चा

सीजी भास्कर, 20 जून :  वैशाली नगर विधायक…

Dhamtari Chitta Case : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Dhamtari Chitta Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?