CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा: 3000 करोड़ घोटाले में जांच, देशभर में 50 जगहों पर छापेमारी

अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा: 3000 करोड़ घोटाले में जांच, देशभर में 50 जगहों पर छापेमारी

By Newsdesk Admin
24/07/2025
Share

सीजी भास्कर 24 जुलाई

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • सेबी और अन्य संस्थाओं की रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई
  • मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी के भी संकेत
  • आगे क्या?

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गुरुवार को देशभर के 40 से 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी और उनके रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (RAAGA) की कंपनियों से जुड़ी है।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी लगभग 3000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लोन डायवर्जन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ी है, जो 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा दिए गए कॉर्पोरेट लोन से संबंधित है।

क्या है पूरा मामला?

ईडी की यह कार्रवाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित किए जाने के कुछ ही दिन बाद सामने आई है। हाल ही में SBI ने RBI के दिशा-निर्देशों के तहत RCOM को धोखाधड़ी श्रेणी में डाल दिया था, और अब वह CBI में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है।

ईडी की टीमें मुंबई और दिल्ली में फैलीं RAAGA ग्रुप की कंपनियों के ऑफिस और संबंधित परिसरों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि अनिल अंबानी के निजी आवास पर कोई रेड नहीं हुई है।

सेबी और अन्य संस्थाओं की रिपोर्टों के आधार पर कार्रवाई

यह जांच सिर्फ ईडी की नहीं है। इसमें सेबी (SEBI), राष्ट्रीय आवास बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) जैसी कई संस्थाओं की रिपोर्ट और इंटेलिजेंस इनपुट शामिल हैं।

SEBI ने अपनी जांच में पाया कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) की लोन बुक में साल दर साल असामान्य बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2017-18 में जहां लोन वितरण 3,742.60 करोड़ था, वहीं अगले साल 2018-19 में यह बढ़कर 8,670.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर अब ईडी की जांच केंद्रित है।

मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी के भी संकेत

सूत्रों के मुताबिक, ईडी को शक है कि इन लोन की रकम को समूह की अन्य कंपनियों में घुमा-फिराकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। साथ ही, यस बैंक के पूर्व प्रवर्तकों से जुड़ी संस्थाओं को भी संदिग्ध फंड ट्रांसफर किए गए थे। रिश्वतखोरी के पहलू की भी जांच की जा रही है।

आगे क्या?

अब तक की कार्रवाई सिर्फ शुरुआत मानी जा रही है। ईडी की टीमें छापेमारी में मिले दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच कर रही हैं। अगर मनी ट्रेल पूरी तरह साबित होती है, तो अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों पर बड़ा वित्तीय अपराध का मामला बन सकता है।

22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन
Accused Arrested Raipur : सिमरन सिटी फेस-2 में युवक की हत्या, भुगतान विवाद में वारदात-2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
India Export Hub Budget 2026: भारत को ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने की ठोस नींव, स्मृति ईरानी ने बजट को बताया दूरदर्शी
बांसवाड़ा में 5 साल में 4000 से ज्यादा बच्चों की मौत, वजह जानकर हैरान हैं लोग
भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Love Marriage
Love Marriage : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पहुंची शादी तक, घरवालों के सामने युवती ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 29 जून। सोशल मीडिया से शुरू…

Korba Crime
Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले के नवाडीह जंगल…

Elephant Attack
Elephant Attack : भैंस की तलाश में जंगल गया युवक नहीं लौटा वापस, देर रात सामने आई दर्दनाक घटना

सीजी भास्कर, 29 जून। कटघोरा वनमंडल के एक…

Email Tips : गलती से भेज दिया ईमेल, घबराने की जरूरत नहीं, कुछ सेकंड में ऐसे रोक सकते हैं संदेश

सीजी भास्कर, 29 जून। जल्दबाजी में ईमेल भेजने…

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?