CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Driver Opens Door While Driving : तेज रफ्तार कार का दरवाजा खोलकर थूक रहा था ड्राइवर, छह बार पलटी कार, एक की मौत

Driver Opens Door While Driving : तेज रफ्तार कार का दरवाजा खोलकर थूक रहा था ड्राइवर, छह बार पलटी कार, एक की मौत

By Newsdesk Admin
04/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 जून:Driver Opens Door While Driving : चकरभाठा के व्यवसायी देर रात शहर से लौट रहे थे। चकरभाठा स्थित गुरुनानक ढाबा के पास कार चला रहे व्यवसायी ने चलती कार का दरवाजा खोलकर थूंका। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर करीब छह बार पलटी। हादसे में कार सवार व्यवसायी और ड्राइवर सड़क पर फेंका गए। हादसे में एक व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह पूरी घटना ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

चकरभाठा में रहने वाले जय किशन गेही(30) व्यवसायी थे। उनकी चकरभाठा में जींस की दुकान है। जय किशन रविवार की रात शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के एक बार में पार्टी करने के लिए आए थे। देर रात उन्होंने अपने दोस्तों को बार में बुलाया। तब आकाश चंदानी और पंकज कुमार छाबड़ा उन्हें लेने के लिए आए। रात करीब 12 बजे वे कार से चकरभाठा लौट रहे थे। कार को आकाश चला रहा था। उनकी कार चकरभाठा स्थित गुरुनानक ढाबा के पास पहुंची थी। तभी कार चला रहे आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोल दिया।

इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार छह बार पलटते हुए सड़क से जा उतरी। इस दौरान कार सवार तीनों लोग सड़क पर फेंका गए। इस हादसे में जय किशन की मौत हो गई। उनके साथियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीट बेल्ट बांधते तो बच सकती थी जान

हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि कार सवार युवकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। सबसे पहले तो कार की स्पीड निर्धारित सीमा से अधिक थी। इधर कार सवार युवकों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था। इसके कारण जब कार पलटी तो वे कार से बाहर आकर सड़क पर जा गिरे। इधर ड्राइवर ने भी कार की रफ्तार कम किए बगैर ही दरवाजा खोलकर थूकने की गलती की। इसके कारण कार अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर की इस लापरवाही को घटना का कारण माना जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा
10 साल की बच्ची से रेप, घर पर अकेली देख ​​​​​​​पड़ोसी की….परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार…
Chief Minister Sai Raipur Program : रायपुर में आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, मेधावी छात्रों को मिलेगा 2 लाख का लाभ
CRPF जवान ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश, 22 दिन में आधा दर्जन जवान कर चुके Suicide
Bastar Development : बंदूक के साए से निकलकर सुशासन की राह पर दौड़ा सुकमा, बाइक से नक्सल गढ़ पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?