सीजी भास्कर, रायपुर, 19 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने हेट स्पीच से जुड़े 14 मामलों (Amit Baghel Bail) में उन्हें नियमित जमानत दे दी है। इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी गई है। इस फैसले के बाद अब अमित बघेल को इन मामलों में नियमित जमानत मिल गई है।
यह भी पढ़ें : Cyclone Akvan Alert : 10 राज्यों में चक्रवात का खतरा, आंध्र-ओडिशा तट पर टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार
प्रतिमा पर बयान से जुड़े हैं मामले
अमित बघेल के खिलाफ दर्ज ये मामले रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में तोड़फोड़ की घटना को लेकर दिए गए उनके बयान से संबंधित हैं। इस बयान के बाद उनके खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले हाईकोर्ट ने उन्हें तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी।
यह भी पढ़ें :Mahadev Betting Case : आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
11 नवंबर को किया था सरेंडर
हाई कोर्ट से मिली अस्थायी जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद अमित बघेल ने 11 नवंबर को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में नियमित जमानत की मांग की गई। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि अमित बघेल सात महीने से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं।
यह भी पढ़ें :Durg KCC Cheque Fraud : समिति प्रबंधक की सील लगाकर 42 किसानों के नाम जारी किए फर्जी चेक, कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR
राज्य सरकार ने जमानत का किया था विरोध
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अमित बघेल की जमानत का विरोध किया। सरकार की ओर से उनके खिलाफ दर्ज अन्य 19 आपराधिक मामलों का भी हवाला दिया गया। वहीं, बचाव पक्ष ने लंबे समय से जेल में रहने का तर्क रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 14 मामलों (Amit Baghel Bail) में नियमित जमानत मंजूर कर दी। अदालत ने रायपुर जिले से बाहर रहने की पाबंदी भी हटा दी है। इस फैसले से अमित बघेल को बड़ी कानूनी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें : BJP MLA Dance Viral Video : बेमेतरा में युवतियों के साथ मंच पर नाचे BJP विधायक ईश्वर साहू



