CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Government Calendar 2026 : महतारी गौरव वर्ष’ व समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर शासकीय कैलेंडर जारी

Government Calendar 2026 : महतारी गौरव वर्ष’ व समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर शासकीय कैलेंडर जारी

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए शासकीय कैलेंडर का औपचारिक विमोचन राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है और इसी थीम पर आधारित यह शासकीय कैलेंडर (Government Calendar 2026) सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को रेखांकित करता है। यह कैलेंडर राज्य की सांस्कृतिक पहचान, जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर—को विशेष स्थान दिया गया है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के छायाचित्र भी अंकित किए गए हैं। पृष्ठभूमि में सिरपुर और राजिम के ऐतिहासिक मंदिर, आदिवासी संस्कृति, मधेश्वर पहाड़ और चित्रकोट जलप्रपात के ग्राफिकल प्रतिरूप छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।

विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा वर्ष 2026 महिलाओं के आत्मसम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को समर्पित है। इसी सोच के अनुरूप तैयार किया गया यह शासकीय कैलेंडर (Government Calendar 2026) राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों का सशक्त प्रतीक है।

कैलेंडर के प्रत्येक मासिक पृष्ठ में योजनाओं और अभियानों को विषयानुसार दर्शाया गया है। जनवरी में प्रमुख शक्तिपीठों का दर्शन, फरवरी में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान, मार्च में महतारी वंदन योजना, अप्रैल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मई में तेंदूपत्ता संग्रहण और चरण पादुका योजना को शामिल किया गया है। जून में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान, जुलाई में महिला मुखिया के नाम से पीडीएस राशनकार्ड, अगस्त में रक्षाबंधन उत्सव, सितंबर में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, अक्टूबर में शौर्य का सम्मान, नवंबर में “सेवा ही संकल्प” और दिसंबर माह में महिला सशक्तिकरण को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

शासकीय कैलेंडर (Government Calendar 2026) के विमोचन अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, जनसंपर्क सचिव रोहित यादव, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत और आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल उपस्थित रहे। यह कैलेंडर आने वाले वर्ष में प्रशासनिक दिशा के साथ सामाजिक चेतना का भी मार्गदर्शक बनेगा।

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Child Labour Rescue  : बाल श्रम पर आयोग का बड़ा एक्शन, फैक्ट्री से 9 नाबालिग मुक्त; कुल 20 बच्चों का रेस्क्यू
Surajpur Theft Case : दिन में दुकानों की रेकी, रात में राशन चोरी – पुलिस ने पकड़ा संगठित गिरोह
Guru Ghasidas Jayanti : राज्यपाल रमेन डेका ने गुरू घासीदास जयंती पर दिया समता और सद्भाव का संदेश
Politics heats up over alleged corruption in Bhilai Corporation : 4 मई को घेराव का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?