CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major accident on Korba-Katghora road : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मचा हड़कंप,घंटे की मशक्कत से बचाई जान

Major accident on Korba-Katghora road : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मचा हड़कंप,घंटे की मशक्कत से बचाई जान

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को छुरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Major accident on Korba-Katghora road)

Contents
  • सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 टीम
  • एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान : Major accident on Korba-Katghora road
  • अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
  • हादसे से लगा लंबा जाम : Major accident on Korba-Katghora road

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह : Major accident on Korba-Katghora road

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रेलर कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आगे वाले ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 टीम

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को नियंत्रित किया और केबिन में फंसे हेल्पर को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान : Major accident on Korba-Katghora road

आरक्षक भुवनेश्वर प्रजापति और डायल-112 के चालक संगम श्रीवास्तव ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चलाया। हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। उसे निकालने के लिए पुलिस ने दूसरी गाड़ी की सहायता से ट्रेलर के क्षतिग्रस्त हिस्से को टोचन कर खींचा, जिसके बाद हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर

रेस्क्यू के बाद घायल हेल्पर को तत्काल डायल-112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

हादसे से लगा लंबा जाम : Major accident on Korba-Katghora road

सड़क हादसे के कारण कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

Doctor Job Fraud Case: सरकारी डॉक्टर की नौकरी का झांसा, दुर्ग में 20 लाख की ठगी का खुलासा
CG Bastar Fighters Recruitment 2026: साय सरकार का बड़ा ऐलान, 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद और 15 नए थाना खोलने का रोडमैप
Pradhan Mantri Dhan Dhanya Krishi Yojana : एक डेम, एक योजना और बदलती तस्वीर, निरीक्षण में सामने आई ग्रामीण आय की नई कहानी
रायगढ़ में रिटायर्ड अफसर से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा बहू को ससुर से मिलेगा भरण-पोषण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?