CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार

ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 16/10/2025
Share
ACB Balod Trap
ACB Balod Trap

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB Balod Trap) ने बालोद जिले में रिश्वतखोर दो बाबू को रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों कर्मचारियों ने वाहन चालक से 50 हजार रुपये की मांग की थी। जैसे ही चालक रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा, उसी दौरान एसीबी की टीम ने दोनों बाबुओं को नकद राशि के साथ धर दबोचा। दोनों आरोपी सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ बताए गए हैं।

दरअसल, प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि वह कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-बालोद में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। कुछ समय पूर्व उसका डिमोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में पदस्थ किया गया था। इस डिमोशन के खिलाफ उसने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर कर स्थगन आदेश प्राप्त किया था।

पुनः वाहन चालक के पद पर पदस्थापना के बाद सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए जब उसने कार्यालय में पदस्थ (ACB Balod Trap) आरोपी युगल किशोर साहू, सहायक ग्रेड-2 और सुरेंद्र कुमार सोनकर, सहायक ग्रेड-2 से संपर्क किया, तो दोनों ने उससे 25-25 हजार रुपये, कुल 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इनमें से 20 हजार रुपये पहले ही एडवांस के रूप में ले लिए गए थे।

प्रार्थी चालक रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आज ट्रैप आयोजित कर दोनों आरोपियों युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर को प्रार्थी से दूसरी किस्त के रूप में 15-15 हजार रुपये, कुल 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। (ACB Balod Trap) कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की रकम जब्त की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एसीबी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाए, तो तुरंत एसीबी से संपर्क करें।

You Might Also Like

Janjgir-Champa Crime : कांग्रेसी नेता के घर देर रात अंधाधुंध फायरिंग, बेटे की मौत

Kharif Seed Price 2026 : खरीफ 2026 के लिए बीज दर तय, धान से तिल तक प्रमाणित बीजों की कीमत जारी

Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

Police Officer Rape Allegation : शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप; महिला ने SI पर लगाए गंभीर आरोप

OPS Pension Rule : शिक्षकों की पूर्व सेवा जोड़कर ही मिलेगी पेंशन, सरकार की अपील खारिज

Newsdesk Admin 16/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir-Champa Crime
Janjgir-Champa Crime : कांग्रेसी नेता के घर देर रात अंधाधुंध फायरिंग, बेटे की मौत

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

Kharif Seed Price 2026
Kharif Seed Price 2026 : खरीफ 2026 के लिए बीज दर तय, धान से तिल तक प्रमाणित बीजों की कीमत जारी

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : छत्तीसगढ़ राज्य बीज…

Dog Bite Case Takhatpur
Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : शहरी क्षेत्र में…

Police Officer Rape Allegation
Police Officer Rape Allegation : शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप; महिला ने SI पर लगाए गंभीर आरोप

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : सक्ती जिले में…

OPS Pension Rule
OPS Pension Rule : शिक्षकों की पूर्व सेवा जोड़कर ही मिलेगी पेंशन, सरकार की अपील खारिज

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल : शिक्षकों के लिए…

You Might Also Like

Janjgir-Champa Crime
अपराधछत्तीसगढ़

Janjgir-Champa Crime : कांग्रेसी नेता के घर देर रात अंधाधुंध फायरिंग, बेटे की मौत

24/04/2026
Kharif Seed Price 2026
छत्तीसगढ़

Kharif Seed Price 2026 : खरीफ 2026 के लिए बीज दर तय, धान से तिल तक प्रमाणित बीजों की कीमत जारी

24/04/2026
Dog Bite Case Takhatpur
छत्तीसगढ़

Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत

24/04/2026
Police Officer Rape Allegation
अपराध

Police Officer Rape Allegation : शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप; महिला ने SI पर लगाए गंभीर आरोप

24/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?