CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप

Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Pendra Teacher Arrested
Pendra Teacher Arrested

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा संस्कृत शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। (Pendra Teacher Arrested )

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले का निवासी है। आरोप है कि उसने छात्रा को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाकर विंदेश्वरी पुरम स्थित अपने घर ले जाकर करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School : लंच के बाद अचानक बिगड़ी तबियत, स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया

Pendra Teacher Arrested
Pendra Teacher Arrested : नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने का आरोप

आरोपी शिक्षक तत्काल प्रभाव से बर्खास्त : Pendra Teacher Arrested

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पहले बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला (Pendra Teacher Arrested )दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 64(2), 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी प्रकरण में शामिल की गईं।

घटना सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कलेक्टर की स्वीकृति से आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :Pendra Teacher Case : छात्रा को घर ले जाने के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पिछले शैक्षणिक सत्र में भी छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की थी। उस समय उसे चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया।

घटना (Pendra Teacher Arrested) के बाद शिक्षक संगठनों, अभिभावकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : School Fees : फीस को लेकर अचानक सख्ती क्यों, अभिभावकों को राहत देने वाला फैसला

ख़बरें और भी हैं :Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग

Bemetara Road Issue : सीसी रोड घोटाले पर भड़के मुख्यमंत्री, दाढ़ी मामले में कलेक्टर को सख्त जांच के आदेश
Congress Campaign In Surajpur : सूरजपुर में कांग्रेस संगठन को धार देने पहुंचे मनोज गुप्ता, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, हाईकोर्ट ने सरकार को फीस तय करने का दिया अधिकार…
Swasthya Bastar Abhiyan Sukma : जहां सड़कें खत्म, वहां से शुरू हुई उम्मीद की राह
Online Betting Kabirdham: व्हाट्सएप नेटवर्क पर चल रहा सट्टा धंधा, दो महिला सटोरिए दबोची गईं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?